फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police : woman murdered in sub-inspector's house in Gaya, police unable to find the dead body.

Bihar Police : सब-इंस्पेक्टर के घर में विवाहिता की हत्या, शव नहीं ढूंढ़ पा रही पुलिस; हिरासत में ससुर और पति

Mon, 11 Dec 2023 09:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 11 Dec 2023 09:44 PM IST
सार

Bihar : पुलिस अधिकारी के घर में एक महिला की मौत हो गई। परिजन इसे हत्या बता रहे हैं,  लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि पुलिस को महिला की लाश अब तक नहीं मिली है। साथ ही इस मामले पर सारे पुलिस अधिकारी खामोश हैं।

विज्ञापन
Bihar Police : woman murdered in sub-inspector's house in Gaya, police unable to find the dead body.
इसी घर में हुई है महिला की संदिग्ध मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया-बोधगया मुख्य मार्ग पर वास्तु विहार सेक्टर-5 में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई है। महिला की मौत की सूचना पुलिस को भी है लेकिन पुलिस के आलाधिकारी इस संबंध में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। स्थिति यह है कि 24 घंटे बाद भी महिला का शव पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है और दोनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


घर पर लगा है पुलिस अधिकारी का बोर्ड
यह घटना वास्तु विहार सेक्टर-5 के जिस घर में घटी है। उस घर पर ए.के. शर्मा सब इंस्पेक्टर बिहार पुलिस का बोर्ड लगा है। शायद यही कारण है कि पुलिस के आलाधिकारी भी इस मामले में बोलने से परहेज कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गया -बोधगया मुख्य मार्ग पर टेक्नो फॉर्म के समीप महारानी पेट्रोल पंप के पास स्थित वास्तु विहार सेक्टर-5 में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। महिला की मौत 24 घंटे पहले होने के बाद भी अभी तक पुलिस उसका शव बरामद नहीं कर सकी है। वास्तु विहार सेक्टर 5 स्थित फ्लैट नंबर 4 में जहां महिला की मौत हुई है। उस फ्लैट के  बाहर एके शर्मा सब इंस्पेक्टर बिहार पुलिस का बोर्ड लगा है।
विज्ञापन

 

Bihar Police : woman murdered in sub-inspector's house in Gaya, police unable to find the dead body.
ताला लगा हुआ सब इंस्पेक्टर ए.के. शर्मा का घर। - फोटो : अमर उजाला

8 महीने की गर्भवती थी महिला
परिजनों का कहना है कि मृतका पार्वती देवी का डेढ़ साल का एक बेटा भी है। साथ ही वह खुद भी 8 महीने की गर्भवती थी। ऐसे में किस स्थिति में महिला की हत्या की गई इसका खुलासा पुलिस अभी नहीं कर सकी है।

Bihar Police : woman murdered in sub-inspector's house in Gaya, police unable to find the dead body.
वास्तु विहार स्थित पुलिस अधिकारी का घर जिस पर लगा है महिला की हत्या का आरोप। - फोटो : अमर उजाला

फोन नहीं उठा रहे  पुलिस अधिकारी 
घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती को मोबाइल नंबर 9431822973, नगर पुलिस अधीक्षक हिमांशु को मोबाइल नम्बर 94731917220 और बोधगया थानाध्यक्ष को मोबाइल नम्बर 9431822208 पर फोन लगाया गया। साथ ही मेसेज भी किया गया लेकिन इनमें से किसी भी पदाधिकारी ने न तो कॉल रिसीव किया और न ही मैसेज का जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed