फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar police unable to find kidnapped girl child, dead body found with abused signs, uproar in bettiah bihar

Bihar News : बेचने के लिए अगवा की गई आठ साल की बच्ची, लाश मिली तो गैंगरेप की आशंका; बेतिया में सड़क पर हंगामा

Thu, 28 Mar 2024 02:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 28 Mar 2024 02:19 PM IST
सार

Bihar Police: पांच दिनों से लापता आठ साल की बच्ची के बारे में बार-बार बात आ रही थी कि बेचने के लिए उसे अगवा किया गया है। अब उसकी लाश मिली तो गैंगरेप की आशंका देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बेतिया में हंगामा मच गया। सड़क जाम कर प्रदर्शन हुआ।

विज्ञापन
Bihar police unable to find kidnapped girl child, dead body found with abused signs, uproar in bettiah bihar
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में 5 दिनों से लापता 8 साल की बच्ची का शव मिला है। जिसके बाद परिजन गैंगरेप कर हत्या की आशंका जता रहे हैं। इधर, शव लोग सड़क पर उतरकर आरोपियों को फांसी देने की मांग कर कर रहे हैं। लोग गुरुवार सुबह से ही सड़क जाम कर आगजनी करते हुए विरोध जता रहे हैं। बच्ची के परिवार और स्थानीय लोगों का आरोप है कि उसके साथ गैंगरेप किया गया फिर हत्या कर के शव को फेंक दिया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची का अपहरण उसे बेचने के लिए किया गया था, हालांकि बाद में उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं। पिता का आरोप है कि उसकी बेटी की गैंगरेप के बाद हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है। घटना के बाद महिलाएं भी सड़क पर उतर गईं और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग करने लगीं। ।घटना के संबंध में कयास लगाया जा रहा है कि जिस दिन बच्ची की अपहरण किया गया था, उसकी दिन उसकी हत्या की गई। पुलिस की जांच में एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बच्ची को ले जाता हुआ दिख रहा है। सीसीटीवी के आधार पर पहले एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई। जिसके निशान देही पर शव का पता लगाया गया है। बताया जाता है कि घटनास्थल पर शव पिछले 4 दिन से पड़ा था। मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


इधर नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 23 मार्च को लड़की के पिता की ओर से थाने में आवेदन दिया गया था। इसमें 22 मार्च की शाम 5:30 बजे से 8 साल की बेटी के लापता होने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बच्ची अपनी बुआ के घर इफ्तार में गई थी। वहां से फिर वापस नहीं आई। घटना के बाद परिजन तथा लोग सड़क पर उतरकर आगजनी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार
वहीं पूछताछ के बाद मृतका के फुफेरे भाई के निशानदेही पर 27 मार्च को बच्ची का शव चन्द्रावत नदी के किनारे झाड़ी से बरामद किया गया। बरामद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच में भेजा गया। इसके बाद जब शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया तो हंगामा शुरू हो गया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मामला अपहरण कर हत्या का ही लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि बच्ची की मौत कैसे हुई। 


इन्हें किया गया गिरफ्तार
जांच में पाया गया कि बच्ची के फुफेरे भाई ने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर बच्ची का अपहरण किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पैसे के लिए अपहरण किया था, लेकिन पुलिस को घटना की जानकारी हो गई। इसलिए उसकी हत्या करके शव को झाड़ी में छिपा दिया था। घटना बेतिया निवासी फुफेरा भाई के अलावा फुफा उसमान मियां, सुधीर कुमार उर्फ चिरैया 25 वर्षीय, राजा कुमार उम्र 25 को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed