फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police : STF caught two shooters of Muzaffarpur's famous property dealer Ashutosh Shahi murder case,

Bihar Police : चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकाण्ड के दो शूटरों को STF ने दबोचा

Mon, 09 Oct 2023 03:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 09 Oct 2023 03:03 PM IST
सार

Bihar News : चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही को गोली से छलनी करने वाले शूटरों को एसटीएफ ने दबोच लिया है। 21 जुलाई को घटना को अंजाम देने के बाद से ए फरार चल रहे थे। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Police : STF caught two shooters of Muzaffarpur's famous property dealer Ashutosh Shahi murder case,
गिरफ्तार शूटरों से पूछताछ कर रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकाण्ड के आरोपित दो शूटरों को धर दबोचा है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसटीएफ टीम के साथ मिलकर की है। गिरफ्तार शूटर उज्ज्वल और गोलू को पटना एसटीएफ पकड़ कर ले गई है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जुलाई में हुई थी हत्या 
 21 जुलाई की शाम नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी हाई स्कूल चंदवारा के पास अपने वकील सैयद कासिम हुसैन उर्फ डॉलर के घर पर आशुतोष शाही पहुंचे थे।  उसी वक्त घर पर चढ़ कर बदमाशों ने उन्हें गोली से छलनी कर दिया था, जिससे घटनास्थल पर ही आशुतोष शाही की मौत हो गई। इस घटना में घायल  बॉडीगार्ड मो. निजामददीन और राहुल कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। ये दोनों उत्तर प्रदेश मउ जिले के मधुबन थाना अंतर्गत जवाहीरपुर के रहने वाले थे। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण जमीनी विवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने छह लोगों को बनाया था नामजद अभियुक्त
मृतक की पत्नी ने इस घटना में छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था, जिसमें गैंगस्टर मंटू शर्मा, शूटर गोविंद, ओंकार, प्रॉपर्टी डीलर विक्कू शुक्ला, पूर्व पार्षद शेरू अहम और अधिवक्ता कासिम हुसैन उर्फ डॉलर शामिल है। पुलिस ने इनमें से शुक्ला, शेरू अहमद और अधिवक्ता कासिम हुसैन उर्फ डॉलर को गिरफ्तार कर लिया था। डॉलर का पुलिस कस्टडी में इलाज कराया जा रहा है।

पूर्व मेयर की हत्या का था आरोप
पुलिस का कहना है कि आशुतोष शाही पर पूर्व महापौर समीर कुमार की हत्या का आरोप था। इनकी भी हत्या वहीं की गई है, जहां समीर कुमार की हुई थी। मारवाड़ी हाई स्कूल के नजदीक यह घटना हुई। आशुतोष शाही जमीन के कारोबार से जुड़े थे। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में नामांकन भी किया था, लेकिन नामांकन अवैध होने के कारण वह चुनाव नहीं लड़ पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed