फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police seized eight live bombs before panchayat elections in Vaishali district, investigation is on

बिहार: पुलिस ने वैशाली जिले में बगीचे से बरामद किए आठ जिंदा बम, चार दिन बाद होने हैं पंचायत चुनाव 

Sun, 21 Nov 2021 10:04 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 21 Nov 2021 10:04 PM IST
सार

लकड़ी चुनने के लिए जा रहे बच्चों की नजर एक बोरी पर पड़ी। जब उन्होंने बोरी को खोला तो उसमे बम थे। इसके बाद उन्होंने लोगों को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
Bihar Police seized eight live bombs before panchayat elections in Vaishali district, investigation is on
पुलिस ने आठ जिदा बम बरामद किए हैं। - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार पुलिस ने रविवार को वैशाली जिले के एक गांव से आठ जिदा बम बरामद किए हैं। यह कार्रवाई क्षेत्र में होने वाले पंचायत चुनाव के चार दिनों पहले की गई है। इन बमों को वैशाली के जावज गांव के एक बगीचे से बरामद किया गया है। 

विज्ञापन

लकड़ी चुनने के लिए जा रहे बच्चों की नजर एक बोरी पर पड़ी। जब उन्होंने बोरी को खोला तो उसमे बम थे। इसके बाद उन्होंने लोगों को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बमों को बोरी से निकाल कर पानी में रखा गया और इसके बाद इन्हें निष्क्रिय किया गया। पुलिस ने बमों को अपने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा इन बमों को निष्क्रिय कर दिया गया, सभी बम प्लास्टिक की एक बोरी में रखे गए थे।  पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट पर है। पुलिस मामले की जांच कर कर रही है और कुछ लोगों से पूछताछ भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed