Bihar News : पांच बहनों को फांस कर साहुद, दिलशाद, जैयद और फैसल ले गए परदेस; गेम बना रास्ता, भेज रहे थे विदेश
Online Game : बिहार से चार बहनें गायब हो गईं। इनकी पांचवीं बहन पंजाब से। कहानी शुरू हुई ऑनलाइन फ्री फायर गेम से। चार लड़के पहले इन्हें पंजाब होकर महाराष्ट्र ले गए। अब विदेश भेजने वाले थे। इनमें एक इंजीनियर की दो बेटियां भी थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन गेम (फ्री फायर) के चक्कर में समस्तीपुर जिले के पांच बहनें (दो सगी, दो चचेरी और एक फुफेरी बहन) गायब हो गईं। करीब 22 दिन बाद इन पांचों लड़कियों को बिहार पुलिस की स्पेशल टीम ने महाराष्ट के पुणे से बरामद किया। इन पांचों को विदेश भेजने की तैयारी की जा रही थी। यह सभी लड़कियां नाबालिग हैं। सभी आठवीं से दसवीं कक्षा की छात्रा है। सभी लड़कियों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया है। इधर, पुलिस ने इस मामले में चार लड़कों को भी गिरफ्तार किया है। यह सभी अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लड़कों में देवघर के मारगोमुंडा निवासी अताउल अंसारी का पुत्र मो. साहुद, अररिया के जोकीहाट निवासी शमशाद आलम के पुत्र दिलशाद, इसी गांव के रहने वाले मो. मंसूर आलम के पुत्र मो. जैयद और उत्तर प्रदेश के शहादतपुर निवासी मो. फारद अहमद के पुत्र मो. फैसल के रूप में की गई है। अब सभी को जेल भेज दिया गया है।
स्कूल जाने के दौरान गायब हुई थीं चारों
रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने मीडिया को बताया कि पिछले दो फरवरी को विभितिपुर थाने के एक गांव से स्कूल जाने के दौरान चार लड़कियां अचानक गायब हो गईं। चारों एक ही परिवार की थीं। इनमें दो सगी और दो चचेरी बहन शामिल थीं। परिवार वालों की शिकायत दर्ज करवाई। समस्तीपुर एसपी के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई। तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पता चला कि चारों लड़कियां को महाराष्ट्र के पुणे में हैं। इसमें वहां पर छापेमारी की गई तो यह चारों मिली। इनके साथ इनकी फुफेरी बहन भी मिली।
विभूतिपुर की चारों लड़कियां फरार हो गईं
डीएसपी ने बताया कि इन लड़कियों के साथ गिरफ्तार लड़कों के द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया है कि सभी लोग आपस में तीन चार महीने से फ्री फायर गेम खेलते थे। इन्ही में से एक अपराधकर्मी की दोस्ती विभूतिपुर थाना की रहने वाली एक लड़की से हो गयी। फिर दोनों की बात-चीत बढने लगी। उक्त अपराधकर्मी ने अपने अन्य तीन दोस्तों की बात विभूतिपुर की ही रहने उक्त लड़की की दो बहन एवं एक चचेरी बहन से करावा दिया और जिसके बाद उसने अपने बहकावे में ले लिया। जिसके बाद विभूतिपुर की चारों लड़कियां फरार हो गईं।
दो है सगी बहन, व इंजीनियर की है पुत्री
बताया गया है कि दो सगी बहन बड़े घर से उनके पिता एक बड़ी सरकारी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। पिता के ऊंची पहुंच के कारण कही लड़कियों की बरामदगी संभव हो पाई। पुलिस का कहना है कि जांच में यह पाया गया कि पहले यह सभी लड़किया पंजाब के राजपुरा पहुंची थी। यहां पुलिस ने छापेमारी की तो वहां से कांड आरोपी मो. फैसल मिला। इस कड़ाई से पूछताछ की गई तो इसने अपना गुनाह कबूला। पूछताछ में पता चला कि चार लड़कियों के साथ इनकी फुफेरी बहन (रायपुरा निवासी) भी गायब हुई हैं। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर पांच लड़कियों को पुणे से बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। अन्य कितने छात्र-छात्रा इस गेम से जुड़े हैं, उसकी जांच की जा रही है।