{"_id":"654f47256476641f2d093594","slug":"bihar-police-polytechnic-student-raped-in-hostel-security-guard-raped-student-in-hostel-vaishali-bihar-news-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : हॉस्टल में पॉलिटेक्निक छात्रा से रेप, ट्रेन छूटने पर लड़की नहीं जा सकी घर तो गार्ड ने बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : हॉस्टल में पॉलिटेक्निक छात्रा से रेप, ट्रेन छूटने पर लड़की नहीं जा सकी घर तो गार्ड ने बनाया शिकार
Sat, 11 Nov 2023 02:49 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 11 Nov 2023 02:49 PM IST
सार
आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड कमरे में बहाने घुसा। छात्रा के साथ दरिंदगी की। छात्रा चीखती चिल्लाती रही लेकिन दरिदें ने उसकी एक न सुनी। छात्रा जब बेहोश हो गई तो गार्ड वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली में पॉलिटेक्निक की छात्रा का रेप हुआ है। ट्रेन छूटने के कारण शुक्रवार रात वह घर नहीं जा सकी। इसलिए हॉस्टल में ही रुकना पड़ा। देर रात हॉस्टल का सिक्योरिटी गार्ड कमरे में चॉकलेट देने के बहाने घुसा। छात्रा के साथ दरिंदगी की। छात्रा चीखती-चिल्लाती रही लेकिन दरिदें ने उसकी एक न सुनी। छात्रा जब बेहोश हो गई तो गार्ड वहां से फरार हो गया। घटना के बाद छात्रा ने परिजनों ने कॉल किया। इसके बाद परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन को शिकायत की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
निजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है
पुलिस ने फौरन आरोपी गार्ड मो. हकीम को गिरफ्तार कर लिया। हकीम का घर हॉस्टल के पास ही है। साथ ही पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा भागलपुर जिले की रहने वाली है। और यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास निजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। वह तीसरे सेमेस्टर की स्टूडेंट है।
विज्ञापन
हॉस्टल में लगभग 100 से ज्यादा लड़कियां रहती है
हॉस्टल प्रबंधन का कहना है कि हॉस्टल में लगभग 100 से ज्यादा लड़कियां रहती हैं। सभी छात्राएं दीपावली छठ को लेकर छुट्टी पर अपने-अपने घर चली गईं। यह लड़की भी अपने घर जाने ही वाली थी लेकिन उसकी ट्रेन छूट गई। रात अधिक होने उसकी वह हॉस्टल में ही रूक गई। शनिवार सुबह अपने घर से ट्रेन पकड़ती। शुक्रवार देर रात गार्ड ने चॉकलेट देने के बहाने उसके रूम में घुसा था और रेप की घटना को अंजाम दे दिया। मामले में बेलसर ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन