फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: One criminal killed in police encounter in Purnia, Bihar News, firing in Byasi

Bihar Police: बिहार में फिर एक एनकाउंटर, पुलिस ने सीमांचल के कुख्यात को मार गिराया; छापेमारी के दौरान हुआ ऐसा

Sat, 04 Jan 2025 10:31 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 04 Jan 2025 10:31 AM IST
सार

Bihar News: पूर्णिया पुलिस ने सीमांचल सहित बिहार और पश्चिम बंगाल के मोस्टवांटेड डकैत सुशील मोची को मुठभेड़ में मार गिराया। बिहार और बंगाल पुलिस कई महीनों से इस कुख्यात की तलाश कर रही थी। इस पर इनाम भी रखा गया था।

विज्ञापन
Bihar Police: One criminal killed in police encounter in Purnia, Bihar News, firing in Byasi
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएस प्रमोद कुमार मंडल के पूर्णिया पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) पदभार ग्रहण करते ही अपराधियों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। पूर्णिया पुलिस ने सीमांचल सहित बिहार और पश्चिम बंगाल के मोस्टवांटेड डकैत सुशील मोची को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। सुशील मोची डकैती समेत कई कांडों में मुख्य आरोपी था। यह घटना बायसी थाना क्षेत्र के ताराबाड़ी में हुई है। मारे गए अपराधी पुलिस इनाम रखा था। 

विज्ञापन


अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी
बायसी एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि बताया बौसी थाना क्षेत्र के ताराबाड़ी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम एसटीएफ की मदद से करने के लिए गई थी। इसी दौरान पुलिस परा अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान कुख्यात अपराधी सुशील मोची को गोली लग गई। इसमें उसकी मौत हो गई है। मौत के बाद घटनास्थल के आसपास को सील कर दिया गया है और लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


एक बड़ी घटना की अंजाम देने वाला था
बता कि कटिहार जेल में बंद होने के बाद भी सोना लूटकांड के मुख्य आरोपी सुशील मोची ने अमौर थानाक्षेत्र के खाड़ी महीनगांव के मुखिया साबिर आलम के घर हुई डकैती कांड में साजिश रची थी। पुलिस ने डकैती में शामिल अमौर के असद मदनी व जेल में बंद अपराधी सुशील मोची की पत्नी पूनम देवी को डकैती में लूटी गई राशि व अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया जाता है कि सुशील मोची कुछ माह पहले ही जेल से बाहर निकला था। जेल से बाहर निकलते ही कुख्यात डकैत सुशील मोची पूर्णिया जिले में एक बड़ी घटना की अंजाम देने वाला था। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही वह गोलीबारी करने लगा लेकिन जवाबी कार्रवाई में पूर्णिया पुलिस ने उसे मार गिराया। पुलिस ने बताया कि सुशील मोची पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उस पर दो लाख का इनाम रखा गया था। जिसमें पूर्णिया में जिले एक लाख और कटिहार और किशनगंज में 50-50 हजार का इनाम रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed