फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Madhepura SP Mobile Phone Recovered from Call Girl Supplier Know More News in Hindi

बिहार में अजीबो-गरीब मामला: कॉलगर्ल सप्लायर के पास मिला SP का फोन, महिला बोली- साहब ने कम पैसे दिए थे...

Sun, 04 Sep 2022 09:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Sep 2022 09:38 AM IST
सार

महिला का दावा है कि वह कई पुलिस अधिकारियों को लड़कियां सप्लाई करती रही है। डीएसपी मुख्यालय के आवास पर उसने एक लड़की को भेजा था, लेकिन साहब ने कम पैसे दिए थे। 

विज्ञापन
Bihar Madhepura SP Mobile Phone Recovered from Call Girl Supplier Know More News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार के मधेपुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। जिले के एसपी का मोबाइल फोन एक कॉलगर्ल सप्लाई करने वाली महिला के पास से बरामद हुआ है। इसके बाद कोई भी अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहा है। वहीं मधेपुरा एसपी का कहना है कि वह अभी छुट्टी से वापस आए हैं, इसलिए उन्हें इस प्रकरण के बारे में जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन


वहीं महिला का दावा है कि वह कई पुलिस अधिकारियों को लड़कियां सप्लाई करती रही है। उसके मुताबिक, मधेपुरा सदर अस्पताल के सामने डीएसपी मुख्यालय के आवास पर उसने एक लड़की को भेजा था। जब साहब ने कम पैसे दिए तो लड़की मोबाइल चोरी कर लाई और उसे दे दिया था। 
विज्ञापन


मुख्यालय डीएसपी के पास था एसपी का चार्ज
जानकारी के मुताबिक, 25 से 31 अगस्त तक मधेपुरा एसपी राजेश कुमार छुट्टी पर थे। इस दौरान मुख्यालय डीएसपी अमरकांत चौबे को एसपी का कार्यभार सौंपा गया था। महिला का दावा है कि इसी बीच साहब ने एक लड़की को अपने आवास पर बुलाया था। काम होने के बाद उन्होंने पैसे नहीं दिए, जिसके बाद वह लड़की तकिए के नीचे रखा मोबाइल लेकर चली आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकेशन देखकर डीआईजी के उड़े होश 
जिस बीच मधेपुरा एसपी राजेश कुमार छुट्टी पर थे, तब डीआईजी शिवदीप लांडे ने एसपी के नंबर पर फोन लगाया। हालांकि, फोन स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद उन्होंने फोन को सर्विलांस पर लगाया गया। पता चला कि फोन सहरसा में है। कार्रवाई करते हुए फोन को सहरसा से बरामद किया गया और महिला से भी पूछताछ की गई। महिला ने बताया कि वह लड़कियों को सप्लाई करती है। बड़े-बड़े अधिकारियों के यहां वह लड़कियां भेजती है। 


महिला ने रेट का किया खुलासा 
महिला का कहना है कि अधिकारियों के पास एक घंटे के लिए लड़की भेजने के 300 रुपये तो उससे ज्यादा देर के लिए 500 रुपये लेती थी। लेकिन साहब ने कई बार कम पैसे दिए। इसलिए लड़की ने फोन उठा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed