फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police News DGP vinay kumar and BPSSC Chairman KS Dwivedi go on leave Preeta Verma given charge of DGP

बिहार पुलिस: डीजीपी विनय कुमार गए लंबी छुट्टी पर, प्रीता वर्मा संभालेंगी कमान; बीपीएसएससी में क्या हुआ?

Wed, 16 Sep 2026 09:11 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 16 Sep 2026 09:11 AM IST
सार

बिहार के डीजीपी और बीपीएसएससी के अध्यक्ष लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। इस कारण आज सीनियर आईपीएस अधिकारी विनय कुमार सुर्खियों में हैं। उनकी जगह सीनियर आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को डीजीपी की कमान सौंपी गई है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar Police News DGP vinay kumar and BPSSC Chairman KS Dwivedi go on leave Preeta Verma given charge of DGP
बिहार पुलिस मुख्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार अचानक लंबी छुटी पर चले गए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विनय कुमार को 15 सितंबर से पांच अक्टूबर तक छुट्टी की मंजूरी दी गई है। यह अवकाश अखिल भारतीय सेवा (छुट्टी) नियमावली, 1955 के नियम-10, 11 एवं 20 में निहित प्रावधानों के तहत मंजूर किया गया है।

विज्ञापन


छुट्टी के दौरान प्रभार किसके पास रहेगा?
विनय कुमार के अवकाश की अवधि में होमगार्ड व फायर सर्विसेज की डीजी और 1991 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी प्रीता वर्मा को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। गृह विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। प्रीता वर्मा बिहार में कार्यवाहक डीजीपी की कमान संभालने वाली पहली महिला आईपीएस अधिकारी बन गई हैं। वह विनय कुमार के बाद बिहार की सबसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं। इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।  बता दें कि 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार का डीजीपी पद का कार्यकाल इसी साल 12 दिसंबर को पूरा हो रहा है।  चर्चा यह भी है कि प्रीता वर्मा को मार्च तक डीजीपी का प्रभार दिया जाएगा। इसके बाद मार्च में बिहार को स्थायी डीजीपी दिया जाएगा। 
विज्ञापन

बिहार: आठ साल का इंतजार खत्म, 56 करोड़ से तैयार हुआ अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय; मंत्री जमा खां करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन


बीपीएसएससी के चेयरमैन के.एस. द्विवेदी भी गए छुट्टी पर
छुट्टी पर जाने वाले अधिकारियों में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के चेयरमैन के.एस. द्विवेदी भी हैं। उन्होंने पारिवारिक कारणों से छुट्टी ली है।  उनका प्रभार किन्हें दिया गया है? इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, चर्चा है कि आयोग के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार को दिए जाने की चर्चा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed