फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: Last rites of former Bihar DGP DP Ojha today, Shahabuddin, Siwan, Crime Control, Bihar News

Bihar Police: शहाबुद्दीन से लोहा लेने वाले बिहार के पूर्व डीजीपी डीपी ओझा का अंतिम संस्कार आज, पढ़िए पूरी खबर

Sat, 07 Dec 2024 11:20 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 07 Dec 2024 11:20 AM IST
सार

"नो-नॉनसेंस" पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाने वाले ओझा ने 2003 में तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने तत्कालीन सत्तारूढ़ राजद के सांसद शहाबुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
Bihar Police: Last rites of former Bihar DGP DP Ojha today, Shahabuddin, Siwan, Crime Control, Bihar News
पूर्व डीजीपी डीपी ओझा और दिवंगत शहाबुद्दीन। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बाहुबली और पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन पर बड़ी कार्रवाई कर चर्चा में आने वाले बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ध्रुव प्रसाद ओझा उर्फ डीपी ओजा (82) का अंतिम संस्कार आज गुलबी घाट पर होगा। उन्होंने अनीसाबाद स्थित अपने निजी आवास पर अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। 

विज्ञापन


1967 बैच के आईपीएस अधिकारी, उन्हें 1 फरवरी 2003 को डीजीपी नियुक्त किया गया था। "नो-नॉनसेंस" पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाने वाले ओझा ने 2003 में तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने तत्कालीन सत्तारूढ़ राजद के सांसद शहाबुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। उन्होंने राज्य सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी थी जिसमें अन्य बातों के अलावा, पाकिस्तान स्थित संगठनों के साथ सांसद के संबंधों को सूचीबद्ध किया गया था। 
विज्ञापन


सरकार से तकरार हुआ तो वीआरएस ले लिया
इस रिपोर्ट दर्ज होने के तुरंत बाद, उन्हें फरवरी 2004 में उनकी सेवानिवृत्ति से कुछ महीने पहले, 6 दिसंबर 2003 को पद से हटा दिया गया था। इसके बाद कुछ मुद्दों पर सरकार से तकरार होने के कारण डीपी ओझा ने वीआरएस ले लिया। पूर्व डीजीपी को दो पुत्र और एक पुत्री हैं। एक बेटी और छोटे बेटे इंग्लैंड में डॉक्टर हैं। वहीं बड़े बेटे निखिल ओझा मुंबई में एक बड़ी में उच्च पद पर कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना सायंस कॉलेज में लेक्चरर भी रह चुके थे
राजेंद्र कॉलेज छपरा से बीएससी ऑनर्स की पढ़ाई पूरी करने वाले डीपी ओझा ने लंगट सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर से एमएससी किया। इसके बाद पटना सायंस कॉलेज और भागलपुर के टीएनबी कॉलेज में लेक्चरर रहे। कुछ दिन बाद पुलिस सेवा में आए। डीपी ओझा निडरता, निष्पक्षता और ईमानदारी के कारण काफी लोकप्रिय हुए। जिस जिले में जाते वहां अपराध पर लगाम लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। काननू व्यवस्था को लागू कराने में कई सख्त कदम उठाया। उनके निधन पर बिहार के डीजीपी आलोक राज, बिहार पुलिस के सभी अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed