फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Girl friend boy friend started liquor smuggling to become millionaires purnea bihar police

Bihar News: करोड़पति बनने की चाहत ने प्रेमी-प्रेमिका को बनाया शराब तस्कर, महिला समेत सात आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 May 2025 08:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 20 May 2025 08:38 PM IST
सार

Bihar : प्रेमी-प्रेमिका अक्सर प्रेम, मोहब्बत, नौकरी और रोजगार के साथ बेहतर जीवन कैसे बने इस संबंध में सोचते हैं, लेकिन बिहार पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है ऐसा व्यवसाय करने का जिसका परिणाम बस जेल ही होता है।

विज्ञापन
Bihar News : Girl friend boy friend started liquor smuggling to become millionaires purnea bihar police
इसी बस में थे सभी आरोपी सवार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया में एक प्रेमी-प्रेमिका ने करोड़पति बनने का सपना देखकर शराब तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद, दोनों पश्चिम बंगाल से विदेशी शराब लाकर बिहार के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने लगे। अब पुलिस ने आरोपी प्रेमी-प्रेमिका सहित सात लोगों को 258 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी तब हुई है जब सभी आरोपी जय जगदंबे लग्जरी बस से पश्चिम बंगाल से पूर्णिया होते हुए बेगूसराय जा रहे थे। पुलिस ने यह कार्रवाई भट्ठा बाजार टीओपी पुलिस पूर्णिया बस स्टैंड से की है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : बिहार में "द बर्निंग इंजन" से मची खलबली, लोगों की तत्परता से आग पर पाया काबू
विज्ञापन


जानिए कौन-कौन हैं इस तस्करी में शामिल 
 गिरफ्तार तस्करों की पहचान किशनगंज जिले के दिगलबैंक निवासी मो. खलील के पुत्र मो. सरफराज (प्रेमी) और किशनगंज की रहने वाली सावनी प्रवीण (प्रेमिका) के रूप में हुई है। इस मामले में बेगूसराय जिले के नौलागढ़ वार्ड नं. 10 निवासी हरिवंश सिंह के पुत्र सुजीत सिंह, बस कंडक्टर बेगूसराय जिले के परमानंदपुर वार्ड नं. 11 निवासी अजय कुमार चौधरी के पुत्र गोपाल चौधरी, बस खलासी विकमपुर वार्ड नंबर 10 निवासी रामनिवास सिंह के पुत्र चंद्रकांत कुमार उर्फ राजा, मानसी थाना के चकहुसैनी वार्ड नं. 08 निवासी संजीत साह की पत्नी दुर्गा देवी उर्फ द्रोपदी देवी उर्फ लक्ष्मी देवी और अतरूआ मनसेदपुर वार्ड 01 निवासी राकेश कुमार रॉकी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News: अचानक मॉल में हुआ धमाका, लोगों को लगा आतंकी हमला हुआ; एटीएस की टीम मॉक ड्रील करने पहुंची थी

ऐसे हुई गिरफ्तारी 
घटना के संबंध में भट्ठा बाजार टीओपी प्रभारी राहुल कुमार का कहना है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दालकोला, बंगाल की तरफ से आ रही जय जगदंबे बस (BR 43PA 9425) में बस स्टाफ की मिलीभगत से कुछ शराब माफिया यात्री बनकर भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर पूर्णिया की तरफ आ रहे हैं। पुलिस को यह भी जानकारी थी कि इस धंधे में महिलाएँ भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और समय रहते पुलिस ने घेराबंदी करनी शुरू कर दी। तय समय के अनुसार लगभग 01:15 बजे लाइनबाजार की तरफ से 'जय जगदंबे बस' आती हुई दिखाई दी। बस के नजदीक आते ही पुलिस ने बस को चारों तरफ से घेर लिया और छापेमारी करते हुए महिला समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

करोड़पति बनने के लिए शुरू की शराब की तस्करी 
पुलिस का कहना है कि बस में अलग-अलग जगहों पर रखे 08 कार्टून, 02 झोले और 01 बैग से विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 258.80 लीटर है। इस दौरान प्रेमी-प्रेमिका सहित 07 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है। भट्ठा बाजार टीओपी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में युवक ने लड़की को अपनी खाला (मौसी) की बेटी बताया, लेकिन गहराई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वह उसकी प्रेमिका है। गिरफ्तार प्रेमी-प्रेमिका ने बताया कि करोड़पति बनने का सपना देखकर ही उन्होंने शराब तस्करी का काम शुरू किया था। फिलहाल, सभी शराब तस्करों से पूछताछ जारी है।

                                    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed