Bihar : बिहार पुलिस कांस्टेबल बहाली में फिजिकल परीक्षा देने आए चार अभ्यर्थी गिरफ्तार, ऐसे पकड़े गये
Bihar : परीक्षा कदाचार मुक्त हो, इसके लिए सरकार संकल्पित है। लेकिन मंगलवार को सिपाही बहाली के फिजिकल परीक्षा में शामिल होने आये 4 अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी से इस बात का भी खुलासा हुआ कि लिखित परीक्षा में इनके बदले किसी और ने परीक्षा दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना पुलिस ने चार फर्जी सिपाही अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के हाई स्कूल मैदान से हुई है। उन पर आरोप है कि वे लोग किसी और के बदले सिपाही बहाली फिजिकल परीक्षा में शामिल होने आये हाई स्कूल मैदान परीक्षा केंद्र आये थे। परीक्षा के दौरान जब बायोमेट्रिक मिलान करने में चेहरा और फिंगर प्रिंट का मिलान नहीं हुआ।
बायोमैट्रिक में चेहरे और फिंगर प्रिंट का मिलान नहीं होने पर हुए गिरफ्तार
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दो अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक जांच में चेहरे का और दो अभ्यर्थियों के बायोमैट्रिक अटेंडेंस में फिंगर प्रिंट का मिलान नहीं हो पाया। कई बार जांच किये जाने पर एरर बताया जा रहा था। गिरफ्तार किये गए अभ्यर्थियों में लल्लू और गुड्डू कुमार जहानाबाद जिले के रहने वाले हैं, जबकि सारण जिले का गुड्डू राय और पटना जिले के बाढ़ प्रखंड का रोशन कुमार है। बायोमेट्रिक मिलान नहीं होने पर जांच कर रहे पुलिसकर्मी और अधिकारियों ने शक के आधार पर उनसे पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान उनके कागजात की भी जांच की गई, जिसके बाद यह प्रमाणित हो गया कि वेलोग फर्जी हैं। गिरफ्तार किये गये अभ्यर्थियों ने बताया कि उनलोगों ने लिखित परीक्षा स्कॉलर से दिलवाया था। गर्दनीबाग़ थाना की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बिहार पुलिस कांस्टेबल बहाली में फिजिकल परीक्षा देने आए अब तक कुल 21 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।