फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police filed FIR against RJD RJD Party ex mp bahubuali mohammad shahabbudin son osama in bihar news

Bihar News : राजद के बाहुबली दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन फिर चर्चा में, बेटे ओसामा पर लगा यह आरोप

Thu, 03 Aug 2023 09:40 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 03 Aug 2023 09:40 AM IST
सार

Bihar Police : बिहार के चर्चित बाहुबली सांसद दिवंगत मो. शहाबुद्दीन एक बार फिर चर्चा में हैं। उनके बेटे मो. ओसामा पर बिहार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। उसपर रंगदारी मांगने का भी आरोप है। मारपीट, तोड़फोड़ का वीडियो सामने आ गया है।

विज्ञापन
Bihar Police filed FIR against RJD RJD Party ex mp bahubuali mohammad shahabbudin son osama in bihar news
घटनास्थल पर उत्पात करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के नगर थाने में सीवान के पूर्व बाहुबली सांसद दिवंगत मो. शहाबुद्दीन के बेटे मो. ओसामा पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोप है कि उसने अपने बहनोई के समर्थन में अपने गुर्गों के साथ इम्तेयाज अहमद के रानी कोठी पर पहुंचकर सरेआम तांडव मचाया। दर्जनों लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की है। ईट-पत्थर भी चलाए हैं। घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। ओसामा पर आरोप है कि उसने अपने पिता की पहचान का हवाला देकर एक करोड़ की रंगदारी के साथ जान से मारने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन


विज्ञापन

हमला के दौरान नवनिर्मित दीवार को गिराने का आरोप  
थाना में दिए गये आवेदन के अनुसार रानी कोठी के इफ्तेखार अहमद(सीवान के पूर्व बाहुबली सांसद सहाबुद्दीन के समधी) और इम्तेयाज अहमद दो सगे भाई हैं। दोनों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। इसी बीच इम्तेयाज अहमद के बड़े पुत्र फरहान अपने जमीन पर बाउंड्री करा रहे थे। फरहान का कहना है कि बड़े पापा इफ्तेखार अहमद के लड़के डॉ सादमान की शादी मोहम्मद शहाबुद्दीन की बेटी डॉ हेरा से हुई है। ओसामा और उनके लोग करीब 15-20 गाड़ी से आए और दीवार बनने का काम रोक दिया। जब हमने कागज देखने को कहा तो उनलोगों ने कागजात देखने से मना करते हुए हमपर हमला कर दिया। इस दौरान ओसामा के लोगों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। फरहान का यह भी आरोप है कि हमारे द्वारा किए जा रहे बाउंड्री को भी उनलोगों ने गिरा दिया। फरहान का यह भी आरोप है कि इस घटना के दौरान उनलोगों ने फायरिंग भी किया, हालांकि गोली किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी कोठी में मारपीट का विडियो आया सामने
जब रानी कोठी में तोड़फोड़ किए जा रहे थे, वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि दर्जनों लोग लाठी डंडा भांज रहे हैं। उनमें कई लोग ईंट पत्थर भी चला रहे हैं।

एक शख्स गिरफ्तार
रानी कोठी हमला मामले में एएसपी आईपीएस राज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फिर काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया। इस दौरान हमला करने वाले एक स्थानीय युवक औरंजेब को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही वहां मौजूद एक जेसीबी को भी जप्त किया है। उन्होंने बताया कि सीवान के पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर हंगामा करने और उत्पात मचाने के आरोप में FIR दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed