Bihar Police: महिला सिपाही ने थानेदार पर बैड टच करने का आरोप, बोली- प्राइवेट गाड़ी में ले गए, ऐसा करने लगे
एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक तीन सदस्यीय टीम गठित की है। एसएसपी सुशील कुमार ने बताया है कि शिकायत मिली है और इस मामले में जांच कराई जा रही है।
विस्तार
तीन सदस्यीय टीम गठित की है
इधर, एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक तीन सदस्यीय टीम गठित की है। इस टीम में एसडीपीओ पूर्वी- दो मनोज कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर क्षेत्र एक सीमा देवी और SP पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर शामिल हैं। एसएसपी सुशील कुमार ने बताया है कि शिकायत मिली है और इस मामले में जांच कराई जा रही है।
महिला सिपाही के साथ बैड टच किया
महिला सिपाही ने बताया कि वह छुट्टी से वापस लौट रही थी और रेलवे स्टेशन पर उतर गई। देर शाम होने के कारण उसने अपने थाने की गाड़ी की मांग की, लेकिन गाड़ी नहीं मिलने पर उसने थानाध्यक्ष को सूचना दी। थानाध्यक्ष अपनी निजी कार लेकर आए और महिला सिपाही को अपनी कार में बैठाया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने महिला सिपाही के साथ बैड टच किया, इसका उसने विरोध किया। महिला सिपाही ने थानाध्यक्ष की कार से उतरकर अपने थाने में पहुंची और अगले दिन इसकी शिकायत की।