{"_id":"65b52fb2aaddb08f340325a7","slug":"bihar-police-failed-to-stop-crime-in-aurangabad-brother-shot-brother-and-sister-in-law-brother-s-death-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को मारी गोली; भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को मारी गोली; भाई की मौत
Sat, 27 Jan 2024 10:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 27 Jan 2024 10:00 PM IST
सार
Bihar : बिहार में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी को गोलियों से छलनी कर दिया। इस घटना में भाई की मौत हो गई जबकि भाभी की हालत गंभीर है। पुलिस अब आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
औरंगाबाद में छोटे भाई ने घर में घुसकर अपने बड़े भाई और भाभी को गोली मार दी। गोली लगने से भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल भाभी का औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामला नबीनगर प्रखंड अंतर्गत नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव का है। मृतक की पहचान नागेंद्र चौधरी(40) के रूप में की गई है, जबकि उनकी पत्नी संजू देवी(32) की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
जमीनी विवाद में मारी गोली
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि नागेंद्र चौधरी का अपने बड़े भाई दीपक चौधरी के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उसने शनिवार की शाम अपने भाई के घर पर धावा बोल दिया। उस वक्त घर में उसके भाई-भाभी साथ में बैठकर चाय पी रहे थे। घर में घुसते ही नागेंद्र ने भाई-भाभी पर दनादन कई गोलियां चलाई, जिसमें दीपक चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर वहां पहुंचे लेकिन तबतक दीपक की मौत हो चुकी थी। घायल दीपक चौधरी की पत्नी को आननफानन में अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन