Bihar News : अबू धाबी में रह रहे शख्स की बीवी के सिर में मारी गोली, पैदल आया और फायर कर बाइक से भागा
Bihar Police : शाम ढलते ही अपराधी ने महिला का पीछा करते हुए पास में जाकर उसे गोली मार दी। गोली लगते ही महिला की मौत हो गई। उसका पति आबुधाबी में रहकर नौकरी करता है। अब पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियो ने महिला को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र बनारस बैंक रोड स्थित अली मिर्जा रोड की है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान संजीदा परवीन के रूप में हुई है। उनके पति दुबई के अबू धाबी में रहकर नौकरी करते हैं। संजीदा परवीन फिलहाल अली मिर्जा रोड में किराए के मकान पर रह रही थी।
घटना सीसीटीवी में कैद
घटना के संबंध में पुलिसका कहना है कि संजीदा परवीन फिजियोथेरिपेसिट से सेशन लेकर लौट रही थी। इस घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधी थे। एक हेलमेट पहना हुआ शख्स महिला का पीछा करता हुआ आया और स्कूटी के पास आते आते उसने महिला को गोली मार दी। गोली लगते ही संजीदा परवीन गिर पड़ी और अपराधी स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। पुलिस आसपासलगे अन्य सीसीटीवी को खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके।
भांजा है घटना का चश्मदीद गवाह
साजिदा आब्रिन की हत्याकांड का उनका एक भांजा चश्मदीद गवाह है। पुलिस के काफी दबाव के बाद भांजा ने पुलिस को साजिदा का मोबाइल सौंपा। बताया जाता है कि वह थेरेपी कराने के बाद अपने दोनों भांजे के साथ घर लौट रही थी। इससे पूर्व एक रिश्तेदार ने उन्हें डॉक्टर के पास छोड़ा था। साजिदा को संतान नहीं है। जेल चौक के समीप अमरूद बगान में अपना नया मकान भी बनवा रही है। शांति समिति सदस्य माजिद खान ने बताया कि वह हर दिन थेरेपी कराने डॉक्टर के पास जाती थी। मंगलवार को भी गयी थी। उसका मायके वैशाली के हाजीपुर में है। ससुराल सीतामढ़ी के बेलसंड में है। सीसीटीवी के मुताबिक अपराधी ने हत्या की नीयत से ही अपराधियों ने उसे गोली मारी। पुलिस साजिदा के रिश्तेदार से भी पूछताछ करेगी।