{"_id":"652caba98e643046c20d2c65","slug":"bihar-police-failed-to-control-crime-one-shot-dead-during-open-firing-in-loot-another-critical-in-motihari-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : लूट के लिए गाड़ी घेरकर फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर; इस नाम पर केस को संदिग्ध बता रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : लूट के लिए गाड़ी घेरकर फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर; इस नाम पर केस को संदिग्ध बता रही पुलिस
Mon, 16 Oct 2023 08:49 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 16 Oct 2023 08:49 AM IST
सार
Bihar News : गाड़ी को घेरकर उसमें सामने बैठे दो लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर है। फायरिंग के बाद पिछली सीट पर रखा रुपये लेकर अपराधी भाग निकले। पुलिस की जांच लूट की रकम पर अटकी है, क्योंकि यह घट-बढ़ रही है।
विज्ञापन
इलाजरत राइस मिल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी में बेखौफ बोलेरो सवार अपराधियों ने राइस मिल कर्मी को गोली मार कर 25 लाख रुपये लूट लिए। गोली लगने से एक कर्मी की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घटना रामगढ़बा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर शिवशक्ति राइस मिल के पास की है। मृतक सीतामढ़ी निवासी दिलीप सिंह था जो शिवशक्ति राइस मिल में एकाउंटेंट का काम करता था, जबकि चालक आमोदेई सुगवा टोला निवासी सुरेश कुशवाहा है जिसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
बकाया वसूल कर लौटने के क्रम में हुई घटना
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि शिवशक्ति राइस मिल का अकाउंटेंट सीतामढ़ी निवासी दिलीप सिंह और ड्राइवर सुरेश कुशवाहा मिल का लहना वसूल कर मिल पर वापस लौट रहे थे। तभी रघुनाथपुर के पास बिना नंबर वाले बोलेरे पर पांच छह की संख्या में पहले से घात लगाए अपराधियों ने आगे से घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। दिलीप सिंह और सुरेश कुशवाहा दोनों आगे की सीट पर बैठे थे, इसलिए दोनों गोली लगने से घायल हो गये। फिर अपराधियों ने गाड़ी के पिछले सीट पर रखे बैग से लगभग 25 लाख रुपये निकालकर वहां से फरार हो गये। फायरिंग होते ही वहां आसपास के लोग जमा हो गये और दोनों को रक्सौल के एसआरपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने दिलीप सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल कुशवाहा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
लूट का आंकड़ा स्पष्ट नहीं
पुलिस का कहना है कि राइस मिल मालिक बिरेद्र कुमार का बयान बार बार बदल रहा है। लूटी गई राशि में लगातार अलग अलग आंकड़े बताये जा रहे हैं। इस वजह से पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मिल मालिक ने पहले दस लाख का लूट बताया, फिर 20 लाख, फिर 25 लाख बता रहे हैं।
विज्ञापन
एसपी ने कहा मामला संदिग्ध
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी कांतेश मिश्रा स्वयं घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिये। उन्होंने बताया कि मिल मालिक लगातार अपना बयान बदल रहे हैं। जब पूछा गया है कि खाता से देख कर बताइए तो खाता भी ले जाने की बात उनके द्वारा बताई गई है, जबकि जिस बैग में पैसा था वह खाली बैग गाड़ी के बीच वाले सीट पर पड़ा हुआ है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।