फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police failed to control crime, Lalu Yadav RJD Party leader shot in samastipur, sarpanchpati looted

Bihar News : राजद नेता को गोली मारी; पत्नी सरपंच, पति सत्तारूढ़ दल से जुड़े... फिर भी दुकान पर लूट, फायरिंग

Fri, 10 Nov 2023 10:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 10 Nov 2023 10:55 PM IST
सार

Bihar Police : बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल के एक नेता और सरपंच पति को अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मार दी। गिट्टी-बालू कारोबारी की दुकान से अपराधी पचास हजार रुपये भी लेकर चलते बने। घटना समस्तीपुर में शुक्रवार की देर शाम हुई।

विज्ञापन
Bihar Police failed to control crime, Lalu Yadav RJD Party leader shot in samastipur, sarpanchpati looted
राजद नेता को गोली मारे जाने के बाद अस्पताल में जुटे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सबसे ज्यादा विधायकों वाली सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल के नेता भी सुरक्षित नहीं हैं। शनिवार की देर शाम समस्तीपुर में सरपंच पति, राजद नेता और कारोबारी अजय साह को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी दुकान से करीब पचास हजार रुपये भी लूटकर चलते बने। घटना वैनी ओपी क्षेत्र के श्रीरामपुर अयोध्या गांव में शुक्रवार शाम की है। राजद नेता की पत्नी संगीता देवी गंगापुर पंचायत की सरपंच भी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


अपराधियों ने दुकान में लूटपाट भी की

घायल राजद नेता ने बताया कि वह अपने दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी उनके दुकान पर पहुंचे और उन पर गोली चला दी। गोली उनके बाये जांघ में लगी है। इस दौरान अपराधियों ने उनके दुकान में लूटपाट भी की। भागते हुए अपराधियों ने कई राउंड गोली भी चलाई। 

विज्ञापन


मुखिया के बेटे से चल रहा विवाद

इधर, गोली की आवाज पर जुटे लोगों ने उन्हें तत्काल पीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आरोप है कि स्थानीय मुखिया पुत्र से राजद नेता का विवाद चल रहा था। राजद नेता को पूर्व में हत्या कर देने की धमकी मिली थी। वहीं मामले में संजय पांडे ने बताया कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। जल्दी मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी होगी। उनकी तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed