फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police failed to control crime in bihar cm nitish kumar nalanda district, bjp party leader shot in bihar

Bihar : छह लोगों को रौंदा, अबतक दो भाइयों की मौत; मॉर्निंग वॉक के बाद सड़क किनारे ही सुस्ताने लगे, तभी हादसा

Mon, 02 Oct 2023 11:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 02 Oct 2023 11:37 AM IST
सार

Darbhanga News : स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक निकले छह लोग सड़क किनारे बैठ कर सुस्ताने लगे। अचानक तेज रफ्तार गाड़ी आई और सभी को रौंद दिया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Bihar Police failed to control crime in bihar cm nitish kumar nalanda district, bjp party leader shot in bihar
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें दो लड़कों की मौत हो गई जबकि चार लोगों की हालत गंभीर है। घटना पतोर थाना ओपी क्षेत्र में फेकला-पटोर  पथ पर होरालपट्टी गांव के पास की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक निकले छह लोग सड़क किनारे बैठ कर सुस्ताने लगे। अचानक तेज रफ्तार गाड़ी आई और सभी को रौंद दिया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


एक की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर
पतोर थानाध्यक्ष ने कहा को दोनो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। वही दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। वहीं पांच युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए है। एक युवक को इलाज के क्रम में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। अन्य घायलो का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। मरने वालों की पहचान पतोर थाना क्षेत्र रमपुरा निवासी हरेराम मुखिया के पुत्र नीतीश मुखिया 16 वर्ष जबकि सतीश मुखिया 14 वर्ष बताया गया है। मरने वाले आपस में दोनो भाई बताए जाते है। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी युवक सुभाष मुखिया के पुत्र राजू मुखिया स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


तेज रफ्तार वाहन ने सभी को रौंद दिया
घटना की सूचना मिलते पतोर थाना व बहादुरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुचकर मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। स्थानीय मो. कादिर ने बताया कि अहले सुबह सभी बच्चे दौड़ लगा रहे थे इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने इन लड़कों को रौदते हुए फरार हो गया है। इस घटना में गांव के ही दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शी साथी सचिन कुमार ने बताया कि हनलोग गांव के रास्ते पर टहल रहे थे इस दौरान पीछे एक तेज गति से आ रहा वाहन सभी को रौंदते हुए भाग गया। जबतक हम लोग कुछ समझ पाते तबतक दो लड़कों की मौत गई थी। जबकि टेम्पो वाला फरार हो गया। आस पास के लोगों की मदद से घायल लोगो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed