फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police : Excise department team campaigning against liquor in Motihari attacked, home guard jawan killed

Bihar News : शराब के खिलाफ अभियान चला रही उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, होमगार्ड जवान को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 25 Jul 2023 08:32 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 25 Jul 2023 08:32 AM IST
सार

Bihar News : पुलिस का कहना है कि भीड़ की पिटाई से होमगार्ड जवान की मौत हो गई। आरोपियों की पहचान की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar Police : Excise department team campaigning against liquor in Motihari attacked, home guard jawan killed
होमगार्ड जवान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में शराब के खिलाफ अभियान चला रही उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने एक होमगार्ड जवान को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही उत्पाद अधीक्षक समेत कई थाने की पुलिस गांव पहुंची और भीड़ में शामिल लोगों की पहचान में जुट गई। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। उसकी निशानदेही के आधार पर छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन


उत्पाद विभाग की जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई
घटना झरोखर थाना से महज 600 मीटर दूर झरोखर पूल के पास की है। उत्पाद की टीम दो ASI और छह की संख्या में होम गार्ड जवान के साथ झरोखर पूल के पास पियाकारो की जांच करने पहुंची। इस दौरान आधे घंटे जांच चला था कि उत्पाद पुलिस ने एक को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। होम गार्ड के जवान अमर देव ने बताया कि जैसे ही ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीने की पुष्टि हुई। उसके बाद उसे गाड़ी में बैठा ही रहे थे, तब तक भारी संख्या में ग्रामीण ने झुंड बनाकर उत्पाद टीम पर हमला कर दिया। सभी जान बचाकर भागने लगे। इसमें कई लोगों को चोट आई। भागने के दौरान 55 वर्षीय हृदय नारायण राय को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद तब तक पीटते रहे जब तक होमगार्ड जवान की मौत नहीं हो गई। 

विज्ञापन

Bihar Police : Excise department team campaigning against liquor in Motihari attacked, home guard jawan killed
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है
इधर, जैसे ही उत्पाद टीम पर हमला की सूचना मिली वैसे ही उत्पाद अधीक्षक सहित घोड़ासहन, झरोखर, जितना थाना सहित अन्य थानों की पुलिस उक्त स्थल पर पहुंच कर छापेमारी शुरू की, इस दौरान एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि भीड़ की पिटाई से होमगार्ड जवान की मौत हो गई। आरोपियों की पहचान की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

होमगार्ड जवान की पत्नी का रो-रोकर है बुरा हाल
पुलिस ने फोन से उनके बड़े लकड़ा अजय को बताया कि पिता की मौत हो गई है। वैसे ही घर में कोहराम मच गया, सभी रोते बिलखते झरोखर थाना पहचेे, जहा से लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। झरोखर थानेदार ने बताया कि उत्पाद जांच करने आई तो पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी, जैसे हम लोगो को सूचना मिली की ग्रामीणों ने हमला कर दिया है। जिसमे एक होम गार्ड जवान की मौत हो गई, एक हमलावर को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed