फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: Criminal carrying reward of Rs 3 lakh killed in encounter; Purnia police had arrived to arrest

Bihar Police: एनकाउंटर में तीन लाख का इनामी खूंखार अपराधी ढेर; सालों से फरार था, गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस

Mon, 07 Oct 2024 10:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 07 Oct 2024 10:26 AM IST
सार

सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि मृतक बाबर पर डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मामले विभिन्न स्थानों में दर्ज हैं। उस पर पुलिस मुख्यालय द्वारा तीन लाख का इनाम भी घोषित किया गया है। वह वर्षों से फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Bihar Police: Criminal carrying reward of Rs 3 lakh killed in encounter;  Purnia police had arrived to arrest
शव का पेास्टमार्टम कराने आई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया पुलिस ने रविवार की देर रात को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुठभेड़ में तीन लाख का इनामी अपराधी बाबर मारा गया है। रविवार देर रात्रि अमौर थाना से करीब दो किलोमीटर दूर एसटीएफ और पूर्णिया पुलिस की टीम के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें अपराधी बाबर को मार गिराया गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस
घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि मृतक बाबर पर डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मामले विभिन्न स्थानों में दर्ज हैं। उस पर पुलिस मुख्यालय द्वारा तीन लाख का इनाम भी घोषित किया गया है। वह वर्षों से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर अमौर थाना अंतर्गत पुलिस गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने पहुंचे थे। जहां पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गया। इस दौरान बाबर को मारा गया है। 
विज्ञापन


शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया
इधर, मृत अपराधी बाबर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस ने उस जगह को सील किया है, जहां पर बाबर का एनकाउंटर हुआ है। एसपी कार्तिकेय शर्मा इस पूरे घटना का खुलासा दोपहर में प्रेस कांफ्रेंस के जरिए करेंगे। इधर, खूंखार अपराधी के एनकाउंटर की खबर सुबह जंगल में आग की तरह फैली है। पुलिस ने देर रात में यह कार्रवाई की है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशनगंज, कटिहार में भी कई मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार, लूट, विस्फोटक, आर्म्स एक्ट समेत दर्जन भर मामले दर्ज हैं। किशनगंज के तीन थाने, कोचाधामन में दो और बहादुरगंज में एक, कटिहार के तीन थाना, बलरामपुर में दो, बारसोई में एक, पूर्णिया के चार थाना ,जिसमें बायसी में तीन और रौटा में एक मामला दर्ज हैं। पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ के मुताबिक तीन लाख का इनामी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed