फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police crime conrol : sub Inspector crushed by liqour smuggler car in Begusarai as Jamui murder case

Bihar Police : जमुई में भी माफिया ने दारोगा को कार से कुचल मार डाला था; उस हत्या की जांच में अबतक क्या हुआ

Wed, 20 Dec 2023 01:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 20 Dec 2023 01:36 PM IST
सार

Bihar News : बेगूसराय में दारोगा की कुचलकर हत्या के करीब एक महीने पहले जमुई में एक दारोगा की इसी तरह हत्या हुई थी। इसका मुख्य आरोपी पुलिस को छकाता रहा। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। घर के कुर्की की तैयारी होने लगी, तब जाकर उसने समर्पण किया।

विज्ञापन
Bihar Police crime conrol : sub Inspector crushed by liqour smuggler car in Begusarai as Jamui murder case
दारोगा प्रभात रंजन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पुलिस पर हमले इन दिनों खूब हो रहे हैं। पुलिस को जहां-तहां पीटे जाने या पत्थर मारकर घायल किए जाने की खबरें लगातार आ रही हैं। शराब तस्करों और अवैध बालू खनन के माफिया सीधे जान लेने पर उतारू हैं। दारोगा की बेगूसराय में जैसे हत्या हुई, उसी तरह जमुई में भी हुई थी। जमुई में 14 नवंबर को अपर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन को उस वक्त ट्रैक्टर से रौंद डाला था, जब वह अवैध खनन को रोकने का प्रयास कर रहे थे। मौके पर ही प्रभात रंजन की मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल होमगार्ड जवान राजेश कुमार साह अब भी इलाजरत है। घटना के 10 दिन बाद दारोगा प्रभात रंजन हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपित कृष्णा दास ने 24 नवंबर को जमुई कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर चुकी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस को भनक नहीं लगी, खुद समर्पण किया
आत्मसमर्पण से पहले कृष्णा दास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह चकमा देने में कामयाब रहा। इस बीच छापेमारी के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने के मामले में कृष्णा दास के माता-पिता और पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद भी वह गिरफ्त में नहीं आया। जब पुलिस ने कृष्णा दास के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए कोर्ट में अर्जी दी तो पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए वह कोर्ट पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। कृष्णा दास के कोर्ट पहुंचने की भनक तक पुलिस को नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed