फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police Constable: A fake candidate arrested in constable recruitment exam, fraud, CBCS PT

Bihar Police: सिपाही भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार, लिखित परीक्षा में भी बैठाया था स्कॉलर

Sat, 28 Dec 2024 03:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 28 Dec 2024 03:27 PM IST
सार

Bihar Police Constable 2024: पुलिसिया पूछताछ पर यह पता चला कि अभ्यर्थी ने दूसरे को अपनी जगह बैठा कर लिखित परीक्षा दिलवाई थी। स्कॉलर का ही थंब रिकॉर्ड हो गया। अब जब वह खुद पीईटी परीक्षा में शामिल होने पहुंचा तो पकड़ा गया। 

विज्ञापन
Bihar Police Constable: A fake candidate arrested in constable recruitment exam, fraud, CBCS PT
पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय चयन पर्षद बिहार (CSBC) की ओर से सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा ली जा रही है।  पटना के गर्दनीबाग स्थित शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल) में एक फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है। वह दूसरे के बदले परीक्षा देने आया था। उसकी पहचान जहानाबाद निवासी मोहन कुमार के रूप में हुई है। फिजिकल टेस्ट में बायोमेट्रिक मिलान के क्रम में वह पकड़ा गया। पुलिसिया पूछताछ पर यह पता चला कि अभ्यर्थी ने दूसरे को अपनी जगह बैठा करके लिखित परीक्षा दिलवाई थी। स्कॉलर का ही थंब रिकॉर्ड हो गया। अब जब वह खुद पीईटी परीक्षा में शामिल होने पहुंचा तो पकड़ा गया। 

विज्ञापन


पुलिस स्कॉलर का पता लगाने में जुटी
मोहन कुमार ने पुलिस से बताया कि उसने लिखित परीक्षा में स्कॉलर को डेढ़ लाख रुपये दिये थे। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि वह स्कॉलर कौन था? इधर, पुलिस जांच में जुट गई है। इनके बदले में कौन लोग थे जो लिखित परीक्षा दिए थे। वहीं गर्दनीबाग थाने में केस भी दर्ज किया गया है और पुलिस स्कॉलर का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


दस मार्च तक चलेगी सिपाही भर्ती की पीटी परीक्षा
केंद्रीय चयन पर्षद बिहार (CSBC)  बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल एक लाख सात हजार अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) नौ दिसंबर से शुरू होकर दस मार्च तक लेगी। यह परीक्षा शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल), गर्दनीबाग में सुबह सात बजे से ली जा रही है। अब तक तीन फर्जी परीक्षार्थी इस परीक्षा में पकड़ा चुके हैं। पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed