{"_id":"66f6c51a01bbe1dc5900db37","slug":"bihar-police-bihar-police-investigation-after-electrician-molested-minor-girl-in-saharsa-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : बिजली मिस्त्री ने नाबालिग बच्ची के साथ की छेड़खानी, लोगों ने जमकर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : बिजली मिस्त्री ने नाबालिग बच्ची के साथ की छेड़खानी, लोगों ने जमकर की पिटाई
Fri, 27 Sep 2024 08:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:15 PM IST
सार
Bihar : बच्चों को घर में अकेला न छोड़ें, वरना कोई भी घटना हो सकती है।बिहार में घर में अभिभावक के नहीं होने पर घर में आये बिजली मिस्त्री ने एक नाबालिग लड़की के साथ गंदा काम करने की कोशिश की। लेकिन तभी बच्ची की दादी आ गई, जिससे उसकी अस्मत लूटने से बच गई।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र में हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहरसा के एक मोहल्ले में लोगों ने एक बिजली मिस्त्री की जमकर पिटाई की। लोगों का कहना है कि वह नौ साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। जब लोगों ने उसे ऐसा करते देखा तो उनका गुस्स्सा फूट पड़ा और लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। फिर लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शहर के कायस्थ टोला की है।
विज्ञापन
बिजली का काम करने आया था बिजली मिस्त्री
घटना के संबंध में पीड़िता के दादा ने बताया कि शुक्रवार को अपने घर में बिजली का कार्य कराने के लिए एक मिस्त्री को बुलाया था। उसे बिजली वायरिंग से संबंधित आवश्यक सामान सुपुर्द कर उसके दादा घर से बाहर किसी काम से चले गये। उन्होंने कहा कि घर में मेरी नौ वर्षीय पोती और मेरी पत्नी मौजूद थी। उन्होंने कहा कि मेरी पुतोहु घर में मौजूद नहीं थी। मेरी पत्नी मकान के द्वितीय मंजिल पर थी और मेरी पोती प्रथम मंजिल पर पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
तार लाने के बहाने बच्ची को भेज दिया ग्राउंड फ्लोर पर
मिस्त्री के साथ मौजूद एक और मिस्त्री जो मेरी पोती को तार लाने के लिए बोला तो मेरी पोती पढ़ाई छोड़ कर ग्राउंड फ्लोर पर चली आई। इसी बीच मिस्त्री भी पीछे से आया और बच्ची का मुंह दबा कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसी बीच बच्ची की दादी वहां पहुँच गई और आरोपी मिस्त्री को छेड़खानी करते देख लिया। बच्ची की दादी को देखकर आरोपी मिस्त्री कमरे से बाहर आ गया, फिर बच्ची ने अपनी दादी कू पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची की दादी उसकी बात को सुनकर शोर मचाने लगी, जिससे आसपास के लोग जमा हो गये। घटना की जानकारी होने पर लोगों ने मिस्त्री को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन