फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: Attack on police team in Darbhanga; People were playing DJ high volume, villagers pelted stones

Bihar: दरभंगा में पुलिस टीम पर हमला; तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे लोग, पुलिसकर्मियों ने रोका तो करने लगे पथराव

Wed, 20 Sep 2023 08:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 20 Sep 2023 08:09 AM IST
सार

Darbhanga News: विश्वकर्मा पूजा को लेकर रात बहादुरपुर गांव में कुछ लोग तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। इस क्रम में पुलिस गश्ती करते हुए पहुंची। डीजे को तेज आवाज में बजते हुए देख बंद करने को कहा गया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने बात मानने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Bihar Police: Attack on police team in Darbhanga; People were playing DJ high volume, villagers pelted stones
घटना के बाद हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इसमें 4 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। इधर, पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बहादुरपुर थाना पुलिस ने पूजाकर रहे लोगों डीजे बजाने से मना करना महंगा पड़ गया। डीजे बजा रहे लोगो ने पुलिस पर पथराव कड़ते हुए हमला कर दिया, इससे कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। 

विज्ञापन


बहादुरपुर गांव में तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे लोग
पुलिस ने भी त्वरित कार्यवाई कड़ते हुए मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें बहादुरपुर गांव के विकास शर्मा ,प्रकाश, शर्मा रामानंद शर्मा शामिल है। बाकी फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर रात बहादुरपुर गांव में कुछ लोग तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। इस क्रम में पुलिस गश्ती करते हुए पहुंची। डीजे को तेज आवाज में बजते हुए देख बंद करने को कहा गया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने बात मानने से इनकार कर दिया। जब देर रात्रि में डीजे बाजार बजाने की अनुमति का पेपर मांगा गया। सभी लोग उग्र होकर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए दुर्व्यवहार करने लगे।
विज्ञापन


पुलिस वाले जब तक बचने की कोशिश करते हैं
देखते ही देखते सभी पुलिस पर पथराव करने लगे इसमें पुलिस वाले जब तक बचने की कोशिश करते हैं। उससे पहले कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, सूचना पर अन्य थाना से पहुंची पुलिस बल के सहयोग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले को लेकर पुलिसकर्मी शकुनी साहनी ने पांच लोगों को नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिक दर्ज कराई है। इन सभी पर पुलिस पर पथराव करने सरकारी कार्य बाधा उत्पन्न करने और बगैर लाइसेंस के तेज गति से डीजे बजाने का आरोप है। थानेदार सह प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed