फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police arrested two criminals of a gang who used to loot money in the name of sorry after spitting

Bihar News : थूक से लूट का फॉर्मूला अभी खूब चल रहा, बचना है तो जान लें; इस आइडिया पर गैंग काम कर रहा

Mon, 16 Oct 2023 09:06 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 16 Oct 2023 09:06 AM IST
सार

Bihar Police : लूटने और ठगने के कई रास्ते अपराधी निकालते रहते हैं। इस बार थूकने और सॉरी बोलने के नाम पर ठगी करने वाला भी गिरोह बिहार में एक्टिव है। समस्तीपुर में इस गिरोह के दो अपराधी पकड़े गए, क्योंकि इनका वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हो गई।

विज्ञापन
Bihar Police arrested two criminals of a gang who used to loot money in the name of sorry after spitting
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर पुलिस ने गोपालगंज और बेगूसराय में छापेमारी कर शरीर पर थूक फेंक सॉरी बोलकर छिनतई करने वाले गिरोह को दबोचा है। गिरफ्तार बदमाश गोपालगंज शहर के भुनेश्वर सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह और बेगूसराय जिले के हसनपुर तेघड़ा गांव निवासी नागिन पांडेय का पुत्र रौशन पांडेय  है। इन बदमाशों ने पुलिस  को बताया है कि इस गिरोह के चार और भी सदस्य हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


4 सितंबर को थूक फेंककर उड़ाया था 3.5 लाख रुपये
सदर डीएसपी संजय पांडेय ने बताया कि गत 4 सितंबर को शहर के गोलारोड में जितवारपुर निवासी चंद्रमनी राम सेंट्रल बैंक से 3.5 लाख रुपये निकासी कर ले जा रहे थे। तभी जामा मस्जिद के पास दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उनके शरीर पर थूक फेंककर सॉरी बोलते हुए साफ कराने के लिए चापाकल पर चले को कहा। चापाकल के पास थूक साफ़ करने के क्रम में अपराधी झोला लेकर फरार हो गये। पीड़ित चंद्रमनी राम ने तुरंत स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया।  मामला दर्ज होते ही पुलिस सेंट्रल बैंक एवं उसके आस पास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी को खंगालने लगी। इस दौरान पुलिस ने  फुटेज के आधार पर कुल 06 अपराधियों को चिंहित किया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फुटेज वायरल करने पर हुई अपराधियों की गिरफ्तारी 
सदर डीएसपी ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज को वायरल किया गया, जिससे अपराधियों की पहचान की गई। चिन्हित अपराधियों में गोपालगंज निवासी भुनेश्वर सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह को गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र से और बेगूसराय जिला के तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर निवासी नागिन पाण्डेय के पुत्र रौशन पांडे को समस्तीपुर बस स्टैन्ड के पास घुमते हुए गिरफ्तार किया गया। सदर डीएसपी संजय पांडेय ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed