Bihar News : किन्नर के भेष में छिपा था हत्या का आरोपी, प्रोग्राम बुक करने के बहाने पहुंची पुलिस ने दबोचा
Bihar Police : बिहार पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती थी। हत्या का आरोपी रोज अपनी पहचान बदल-बदलकर इधर-उधर घूम रहा था। हर जगह कि ख़ाक छानते हुए पुलिस ने एक फिल्मी एक्टिंग की और फिर नतीजा सबके सामने था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना पुलिस ने दो साल पुराने चर्चित जय उर्फ सोनी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी वेश बदलकर किन्नरों के साथ रहता था। फिर पुलिस ने फ़िल्मी अंदाज में आरोपी को दबोच लिया। घटना मनेर थाना क्षेत्र की है। गिरफ्तार हत्या का आरोपी नौबतपुर निवासी दुखन चौधरी का पुत्र सूरज उर्फ शिवानी उर्फ पिंकी है। पुलिस का कहना है कि वह मनेर में किन्नरों के एक डेरे में पहचान बदलकर रह रहा था।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश कुमार का एक्शन प्लान, स्वास्थ्य विभाग और संगठन को लेकर की अहम बैठक
भेष बदलकर दे रहा था पुलिस को चकमा
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना 29 नवंबर 2024 का है, जब छिहत्तर गांव के रहने वाले संजय कुमार उर्फ पिंकी की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई मुकेश ने सूरज उर्फ शिवानी सहित चार अन्य किन्नरों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हत्या के बाद से ही सूरज अपना ठिकाना और हुलिया बदलकर फरार था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : बिहार सरकार ने 11 IAS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी; डॉ चंद्रशेखर सिंह बने जल संसाधन विभाग के सचिव
प्रोग्राम बुक करने के बहाने पहुंची पुलिस
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मनेर थाना के एसआई अनुज कुमार गुप्ता और विक्की आनंद ने इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए एक ठोस रणनीति बनाई। पुलिस ने पिछले कई महीनों से आर्केस्ट्रा और नाच-गाना करने वाले स्थानीय समूहों को विश्वास में लेकर अपना जाल बिछा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी विक्रम इलाके में एक डीजे ट्रॉली पर डांस कर रहा है। पुलिस टीम पहुंची, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर वह भाग निकला।
फिर पुलिस को आरोपी के बारे में सूचना मिली। तब पुलिस टीम सादे लिबास में व्यापुर पहुंच गई। खुद को शादी का प्रोग्राम बुक करने वाला बताकर पुलिस ने आरोपी सूरज उर्फ शिवानी उर्फ पिंकी से मिलने की इच्छा जताई। दर्जनों किन्नरों के बीच आरोपी को पहचान पाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। पुलिस ने चालाकी से उसकी फोटो खींचकर अपने मुखबिर को भेजी। मुखबिर ने भी तुरंत आरोपी की शिनाख्त कर दी। आरोपी की शिनाख्त होते ही होते ही बुकिंग फाइनल करने के बहाने उसे गाड़ी के पास बुलाया और गिरफ्तार कर लिया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना में धंसने पर नीतीश सरकार ने खुद तोड़ा फ्लाईओवर; सात महीने में क्या बना, यह देखिए
परिजनों ने सुनाई दूसरी कहानी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। हालांकि, आरोपी की माँ विमल देवी ने उसे निर्दोष बताते हुए दावा किया है कि संजय ने आत्महत्या की थी और सूरज ने केवल उसे अस्पताल पहुँचाने में मदद की थी। पुलिस इन दावों की भी जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.