फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Patna Nitish Kumar says RJD Lalu Prasad Yadav says ghosts have left in CM house

नीतीश ने नए साल पर सुनाया किस्सा- सीएम हाउस में भूत छोड़कर गए थे लालू, दो फीट मिट्टी भी ले गए थे

Thu, 02 Jan 2020 10:44 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 02 Jan 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Bihar Patna Nitish Kumar says RJD Lalu Prasad Yadav says ghosts have left in CM house
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : Facebook

नए साल पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। यह सिलसिला पूरी शाम तक चलता रहा। सीएम नीतीश कुमार को बधाई देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, अन्य अति विशिष्ट लोग एवं आमजन दिन भर आते रहे। 

विज्ञापन


नव वर्ष की बधाई स्वीकार करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई पुराने किस्से भी सुनाए। उन्होंने बताया कि जब 2006 में पटना (1 अणे मार्ग, सीएम हाउस) रहने आया, तब राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने साथ आवासीय परिसर से दो फीट मिट्टी तक ले गए थे। उन्होंने बताया कि घर की दीवारों पर जगह-जगह छोटी पुड़िया रखी थी। 
विज्ञापन


सीएम ने बताया कि हमें तो कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि इन सब क्या मतलब था? वैसे लालू प्रसाद ने एक दिन हंसते हुए बताया कि वह सीएम हाउस में भूत छोड़कर आए हैं। जिसके बाद मैंने हंसते हुए कहा कि हम तो इन बातों को नहीं मानते हैं। टोना-टोटका, अंधविश्वास बेकार की  बाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ने जलवायु परिवर्तन पर अच्छी खासी चर्चा की। सीएम ने कहा कि बिल गेट्स यहां आए थे। उनको बिहार में शुरू किए गए जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम की जानकारी दी गई। गेट्स इससे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने दिल्ली जाकर इसकी सराहना की। 

बातचीत के दौरान किसी ने एनआरसी की चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो हम जल-जीवन-हरियाली यात्रा में व्यस्त हैं। 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनने के बाद हम तमाम मुद्दों पर विस्तार से बात करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव में भी एनडीए को मिलेगी बड़ी जीत: उपमुख्यमंत्री
इसी क्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने शराब पीने वालों पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि शराबबंदी का विरोध करने वाले अब प्रदेश की हरियाली देखकर खुश रहेंगे। वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि हमलोग (एनडीए) साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली जीत की तरह इस बार के विधानसभा चुनाव में भी हमारी बड़ी जीत होगी। 


जल-जीवन-हरियाली यात्रा का छठा चरण चार जनवरी से शुरू
बता दें कि नीतीश कुमार जल-जीवन-हरियाली यात्रा के छठे चरण पर चार जनवरी को रवाना होंगे। मुख्यमंत्री की यात्रा का कार्यक्रम कैबिनेट विभाग ने बुधवार को जारी कर दिया। सीएम पहले दिन बेगूसराय, खगड़िया और सहरसा में रहेंगे। खगड़िया के तेलिहार में जागरुकता सम्मेलन होगा। पांच जनवरी को मधेपुरा और सुपौल में यात्रा होगी। वहीं, छह जनवरी को कटिहार, अररिया और किशनगंज में यात्रा होगी। अररिया कॉलेज परिसर में जागरूकता सम्मेलन होगा। सात जनवरी को सीएम पूर्णिया में रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed