फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Patna CAA CAB protest RJD live updates, Tejashwi Yadav, Nitish Kumar, NRC

नागरिकता कानून: पटना में आरजेडी का प्रदर्शन, तेजस्वी हुए शामिल, कई जिलों में हिंसा

Sat, 21 Dec 2019 10:11 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 21 Dec 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
Bihar Patna CAA CAB protest RJD live updates, Tejashwi Yadav, Nitish Kumar, NRC
तेजस्वी यादव नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं - फोटो : ANI

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बुलाए बंद का असर कई शहरों में देखने को मिला। पटना में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विधानसभा के सामने पहुंच गए हैं। उनकी तादात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है। प्रदर्शन के दौरान कई जिलों में हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें भी हैं। बिहार बंद में आरजेडी को कांग्रेस का समर्थन भी मिला है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले बंद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को आरजेडी की ओर से पटना समेत सभी जिलों, प्रखंडों एवं कस्बों में मशाल जुलूस निकाले गए। बंद को लेकर आरजेडी नेता व बिहार विधानसभ में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रशासन को चेतावनी दी है। अगर उसने आरजेडी समर्थकों को नुकसान पहुंचाया तो अंजाम बुरा होगा। बंद के दौरान आरजेडी कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर हिंसा की। भागलपुर में बंद के दौरान कई जगहों पर वाहनों के शीशे तोड़े गए। आरजेडी के जिला अध्यक्ष तिरुपति नाथ यादव ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैंसे के साथ नेशनल हाइवे पर प्रदर्शन
बिहार के हाजीपुर में आरजेडी कार्यकर्ता नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बंद समर्थकों ने हाजीपुर मुज्जफ्फरपुर एनएच-22 को भगवानपुर में बंद करा दिया है। आरजेडी कार्यकर्ता भैंसो के साथ नेशनल हाईवे पर आ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने भैंसों के ऊपर पोस्टर टांग रखी है, जिस पर लिखा है 'काला कानून नहीं चलेगा. मैं भारतीय हूं।' नेशनल हाई वे पर कई जगहों पर टायर जला दिया गया है।

तेजस्वी ने कहा-शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा
तेजस्वी यादव ने खुद को गांधीवादी बताते हुए बंद के शांतिपूर्ण रहने का दावा किया है। उन्होंने प्रशासन को चेताया है कि हमें शांतिपूर्ण विरोध करना है, फिर भी पुलिस ने अगर बल प्रयोग किया या आरजेडी समर्थकों को नुकसान पहुंचाया तो अंजाम बुरा होगा। 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का सबको अधिकार है। सत्ता में बैठे लोगों को तय करना है कि वे कैसे प्रबंध करते हैं। तेजस्वी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून असंवैधानिक और मानवता के खिलाफ है। इसने भारतीय जनता पार्टी के विभाजनकारी चरित्र को उजागर किया है।

बिहार में नहीं लागू होगा एनआरसी लागू: नीतीश कुमार
असम की तर्ज पर पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लागू कराने की तैयारी कर रही केंद्र सरकार में भाजपा के सहयोगी दल भी इससे सहमत नहीं हैं। कई मुद्दों पर केंद्र सरकार से अलग रुख दिखा चुकी जदयू भी शुक्रवार को एनआरसी का विरोध करने वालों की सूची में शामिल हो गई। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतिश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह अपने यहां एनआरसी को लागू नहीं कराएंगे।

नीतिश ने यहां मीडिया से कहा, काहे का एनआरसी? बिल्कुल लागू नहीं होगा। उन्होंने यह बात इंडिया रोड कांग्रेस के 80वें वार्षिक सत्र से बाहर निकलने के बाद अपने वाहन की तरफ जाते समय कही। नीतिश कुमार एनडीए के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पूरे देश में तनाव और प्रदर्शनों का कारण बन रही एनआरसी को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकैड तोड़े

राजधानी पटना में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन को देखते पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकैड को तोड़ दिया। 



 

भागलपुर जिला प्रमुख तिरुपति नाथ यादव सहित तीन कार्यकर्ताओं को आरजेडी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनपर बंद के दौरान भागलपुर में ऑटो रिक्शा में तोड़फोड़ का आरोप है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed