फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Parcha against Minister Ashok Chaudhary; Naxalites gave threat; Bihar Police engaged in investigation

Bihar News : नीतीश सरकार के मंत्री के खिलाफ पर्चा; हार्डकोर नक्सलियों ने दी खुली धमकी, लिखी यह बात

Mon, 19 Aug 2024 12:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 19 Aug 2024 12:31 PM IST
सार

बांकेबाजार थाना क्षेत्र के चौंगाई बाजार में चिपकाए गए पर्चे में माओवादियों ने वर्तमान सरकार के खिलाफ आदिवासी दलित महादलित अल्पसंख्यक प्रगतिशील व क्रांतिकारी युवाओं से एकजुट होने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
Bihar: Parcha against Minister Ashok Chaudhary; Naxalites gave threat; Bihar Police engaged in investigation
मंत्री अशोक चौधरी को नक्सलियों ने दी धमकी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ भाकपा माओवादियों ने क्रांतिकारी युवाओं से एकजुट होने का आह्वान किया है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(माओवादी) ने युवाओं से पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई का विरोध करने का आह्वान किया है। बांकेबाजार थाना क्षेत्र के चौंगाई में नक्सलियों ने पर्चा छोड़ युवाओं से यह अपील की है। बाकेंबाजार थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि नक्सलियों द्वारा पोस्टर चिपकाने का मामला पता नहीं है। पता करते हैं।

विज्ञापन


मंत्री अशोक चौधरी को बताया दलित विरोधी 
इधर, छोड़े गए पर्चे में माओवादियों ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी को दलित विरोधी बताया है। पर्ची में माओवादियों ने लिखा है कि मंत्री अशोक चौधरी दलित होते हुए भी दलित महादलित आदिवासी एवं किसान विरोधी हैं। माओवादियों ने क्रांतिकारी युवाओं से मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ एकजुट होने और जन आंदोलन करने का आह्वान करते हुए कहा है कि वह हमेशा माओवादियों के खिलाफ गलत बयान बाजी करते हैं।
विज्ञापन


बांकेबाजार थाना क्षेत्र में छोड़ा पर्चा 
बांकेबाजार थाना क्षेत्र के चौंगाई बाजार में चिपकाए गए पर्चे में माओवादियों ने वर्तमान सरकार के खिलाफ आदिवासी दलित महादलित अल्पसंख्यक प्रगतिशील व क्रांतिकारी युवाओं से एकजुट होने का आह्वान किया है। छोड़े गए पर्चे में माओवादियों ने गांव इलाके में क्रांतिकारी किस कमेटी व क्रांतिकारी जैन कमेटी का गठन करने, सशस्त्र कृषि क्रांति व दीर्घकालीन लोकायुक्त के रास्ते से नई नलवाड़ी क्रांति पूरा करने के लिए वर्तमान सरकार का बहिष्कार करने की अपील की है। आसन्न विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने, चुनावी ढकोसला का पर्दाफाश करते हुए वर्तमान सरकार का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। छोड़े गए पर्चे में माओवादियों ने पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा गरीब जनता के को फर्जी मुकदमे में फसाने और उनके ऊपर पुलिसिया दमन का विरोध करने के लिए युवाओं से एकजुट होने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed