फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Panchayat Rozgar Sevak arrested while accepting a bribe Vigilance team also seized MGNREGA files

बिहार: 30 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक गिरफ्तार, मनरेगा की फाइलें भी ले गई निगरानी टीम

Tue, 13 Oct 2026 05:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 Oct 2026 05:09 PM IST
सार

शेखपुरा के अरियरी प्रखंड में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पंचायत रोजगार सेवक पप्पू कुमार उर्फ प्रफुल्ल कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने छह लाख रुपये के मनरेगा कार्य के लिए 60 हजार रुपये मांगे थे।

 

विज्ञापन
Bihar: Panchayat Rozgar Sevak arrested while accepting a bribe  Vigilance team also seized MGNREGA files
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड कार्यालय के पास 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक पप्पू कुमार उर्फ प्रफुल्ल कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सतीश चंद्र माधव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से प्रखंड के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। टीम मनरेगा कार्यालय से योजना से संबंधित कई फाइलें भी अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


छह लाख के मनरेगा कार्य के लिए मांगी थी रिश्वत
हजरतपुर मड़रो पंचायत की पंचायत समिति सदस्य जयमंती देवी के पति श्रवण चौधरी ने 25 सितंबर को पटना स्थित निगरानी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि चेवाड़ा प्रखंड के कपासी गांव निवासी और हजरतपुर मड़रो पंचायत में तैनात पंचायत रोजगार सेवक प्रफुल्ल कुमार ने मिट्टी भराई और पेवर ब्लॉक लगाने से जुड़े छह लाख रुपये के मनरेगा कार्य के एवज में 60 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने 12 अक्टूबर को मामले की प्राथमिक जांच की। जांच में रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को टीम ने जाल बिछाया। अरियरी प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित कचरा निस्तारण केंद्र के पास जैसे ही पंचायत रोजगार सेवक ने 30 हजार रुपये स्वीकार किए, निगरानी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


पढ़ें:  पटना में एक बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े AISA-RYA के प्रदर्शनकारी; डाकबंगला चौराहे की ओर आवाजाही प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष न्यायालय में होगी पेशी
गिरफ्तार पंचायत रोजगार सेवक को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम भागलपुर स्थित विशेष न्यायालय में पेश करेगी। इसके साथ ही ब्यूरो आरोपी की आय से अधिक संपत्ति के पहलू की भी गहन जांच करेगा। गौरतलब है कि पिछले महीने भी शेखपुरा के जिला परिवहन कार्यालय में एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed