फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Padmashree award reached home; Journalist Surendra Kishore could not go to Delhi, DM handed him over

Bihar : घर पर पहुंचा पद्मश्री सम्मान; पत्रकार सुरेंद्र किशोर नहीं जा सके थे राष्ट्रपति भवन, डीएम ने आकर सौंपा

Fri, 14 Jun 2024 01:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 14 Jun 2024 01:16 PM IST
सार

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सुरेंद्र किशोर की लगन मेहनत और ईमानदारी के कारण देश के प्रमुख अखबारों के संपादक उन्हें को अपने साथ जोड़ना चाहते थे। उनकी खबरों की चर्चा बिहार विधानसभा और देश के संसद तक में होती थी।

विज्ञापन
Bihar: Padmashree award reached home; Journalist Surendra Kishore could not go to Delhi, DM handed him over
पटना डीएम ने वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर को घर पद्म श्री सम्मान दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर को भाषा, शिक्षा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिलने की घोषणा हुई। वह स्वास्थ्य कारणों से यह सम्मान लेने के लिए दिल्ली नहीं जा सके थे। अब पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने खुद ही उनके घर जाकर यह पुरस्कार प्रदान किया। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि देश के जाने-माने पत्रकार सुरेंद्र किशोर को राष्ट्रपति की ओर से जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा पद्मश्री पुरस्कार भेंट की गई। सुरेंद्र किशोर को भाषा, शिक्षा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिलाधिकारी ने लब्धप्रतिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

विज्ञापन


देश के बड़े-बड़े मीडिया हाउस में उन्होंने काम किया
बिहार सबसे प्रसिद्ध पत्रकारों में से एक सुरेंद्र किशोर का जन्म दो जनवरी 1947 को सारण जिले के एक किसान परिवार में हुआ था। इतिहास में स्नातक की डिग्री लेने के बाद उन्होंने एक पत्रकार के रूप में काम किया। वह पिछले पांच दशक से पत्रकारिता कर रहे। 1977 में उन्होंने मुख्यधारा की पत्रकारिता में प्रवेश किया। देश के बड़े-बड़े मीडिया हाउस में उन्होंने काम किया। आज भी वह देश के प्रमुख अखबारों और वेबसाइट के लिए लिखते हैं। 
विज्ञापन


अपनी विनम्रता, गांधीवादी, सादगी और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं
बताया जाता है कि सुरेंद्र किशोर की लगन मेहनत और ईमानदारी के कारण देश के प्रमुख अखबारों के संपादक उन्हें को अपने साथ जोड़ना चाहते थे। उनकी खबरों की चर्चा बिहार विधानसभा और देश के संसद तक में होती थी। सुरेंद्र किशोर अपनी विनम्रता, गांधीवादी, सादगी और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें एक संत पत्रकार माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed