{"_id":"647f4b63d1b9472dc509a378","slug":"bihar-on-going-from-patna-to-vaishali-criminals-commit-robbery-in-jewelery-shop-hajipur-vaishali-news-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : छह डकैतों ने पटना से वैशाली जाकर ज्वेलरी शॉप में डाला डाका; हाथ लगे महज 600 रुपये!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : छह डकैतों ने पटना से वैशाली जाकर ज्वेलरी शॉप में डाला डाका; हाथ लगे महज 600 रुपये!
Tue, 06 Jun 2023 08:36 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 06 Jun 2023 08:36 PM IST
सार
हाजीपुर में ज्वेलरी शॉप डकैती केस में पुलिस ने एक आरोपी को पटना में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे पांच आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाजीपुर में ज्वेलरी शॉप डकैती केस में पुलिस ने एक आरोपी को पटना में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य फरार चल रहे पांच आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस वैशाली और पटना के कई ठिकानों पर लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर अन्य के तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
STF ने पटना में छापेमारी कर अपराधी को किया गिरफ्तार
3 जून को औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़ी युसूपुर में मां पुतुल ज्वेलर्स की दुकान से 6 की संख्या में आए बदमाशों ने हथियार के बल पर सोने दुकानदार उमेश साह को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। लूटपाट कर भाग रहे सभी अपराधियों की गतिविधि आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीसीटीवी में कैद हुए तस्वीर की आधार पर वैशाली पुलिस और STF ने पटना में छापेमारी कर एक अपराधी को गिरफ्तार किया। अपराधी की पहचान पटना सिटी के खांजेकला थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ला गांव निवासी विक्की कुमार बताया है। पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
लूटपाट करने पहुंचे थे, 600 रुपये ही हाथ लगे
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से चांदी के बर्तन, बाइक और लूटपाट की घटना को अंजाम देने के समय पहने हुए कपड़े को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पूछताछ में जानकारी मिली कि वह ज्वेलरी शॉप में लूटपाट करने तो पहुंचे थे लेकिन उनके हाथ 600 रुपये ही आए। घटना को अंजाम देने से पहले अपराधियों ने जगह का मुआयना भी किया था।इस घटना में शामिल और अपराधियों के लिए एसटीएफ और वैशाली पुलिस लगातार पटना सहित अन्य लोगों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन