फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Nitish Kumar gave appointment letters assistant architects decorate infrastructure iconic buildings

Bihar: नए आर्किटेक्ट सजाएंगे बिहार का इंफ्रास्ट्रक्चर, बनाएंगे आईकॉनिक भवन; हर सरकारी इमारत की होगी अलग डिजाइन

Wed, 25 Jun 2025 01:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 25 Jun 2025 01:39 PM IST
सार

Bihar : बिहार में कई आईकोनिक भवन बनाये गये हैं, जिसमें वास्तुविदों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज 101 सहायक वास्तुविदों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। इनकी नियुक्ति के बाद सरकार की परिकल्पना के अनुसार और भी बेहतर भवनों का निर्माण हो पायेगा।

विज्ञापन
Bihar : Nitish Kumar gave appointment letters assistant architects decorate infrastructure iconic buildings
नियुक्ति पत्र बांटते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वास्तुविदों का कार्य इमारतों की डिजाईन बनाने के साथ-साथ पूरी निर्माण प्रक्रिया का रचनात्मक एवं तकनीकी मार्गदर्शन करना होता है ताकि निर्मित भवन सुंदर तथा उपयोगी हो। साथ ही वहां धूप, हवा एवं रोशनी का संतुलन हो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कई आईकोनिक भवन बनाये गये हैं, जिसमें वास्तुविदों की प्रमुख भूमिका रही है। इन नये वास्तुविदों की नियुक्ति के बाद सरकार की परिकल्पना के अनुसार और भी बेहतर भवनों का निर्माण होगा तथा बिल्डिंग बाईलॉज के अनुसार भवनों के निर्माण में बेहतर अनुश्रवण हो सकेगा। राज्य में बड़े पैमाने पर हो रहे निर्माण कार्यों के अनुश्रवण के लिए वास्तुविदों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण विभाग अंतर्गत नए सिरे से वास्तुविद् सेवा संवर्ग का गठन किया गया है। नवनियुक्त वास्तुविदों की सेवा भवन निर्माण विभाग के अतिरिक्त गृह विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, शिक्षा विभाग, पथ निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, उद्योग विभाग के अंतर्गत निगमों तथा प्राधिकरणों में स्वीकृत पदों के अनुरूप सौंपी जाएगी। 101 चयनित वास्तुविदों में प्लानिग में पी०जी० की योग्यता रखने वाले 31, आपदा जोखिम में विशेषज्ञता रखने वाले 02, अरबन डिजाईनिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले 02 एवं लैंडस्केपिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। ऐसे वास्तुविद जो विशेष योग्यता रखते हैं, उनकी योग्यता के अनुसार उनको कार्य आवंटित करने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather News: बिहार के इन जिलों आज भी बारिश-वज्रपात के आसार; जानिए, कहां कैसा रहेगा मौसम
विज्ञापन

 

Bihar : Nitish Kumar gave appointment letters assistant architects decorate infrastructure iconic buildings
नियुक्ति पत्र बांटते सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में भवन निर्माण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित 101 सहायक वास्तुविदों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त सहायक वास्तुविदों-अंकिता प्रसून, नयन दीप, छोटू कुमार, आकाश कुमार, मो० मेहंदी हसन एवं सुश्री शालिनी साहा को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज के इस कार्यक्रम में बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित 101 सहायक वास्तुविदों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है, मैं आप सभी को बधाई एवं शुभकामनायें देता हूँ और आपसे उम्मीद करता हूं कि आप अच्छे ढंग से अपने कार्य का निर्वहन करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल अब जाना हुआ आसान, कैबिनेट में लिया निर्णय

Bihar : Nitish Kumar gave appointment letters assistant architects decorate infrastructure iconic buildings
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नीतीश कुमार के साथ अन्य - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, गणमान्य व्यक्ति एवं नवनियुक्त सहायक वास्तुविद उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed