Bihar: पहली बार भाजपा के इस बड़े नेता से नीतीश कुमार की हुई भिड़ंत, चर्चा में यादव
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा सांसद रामकृपाल यादव में बयानबाजी भिड़ंत हो गई। नीतीश कुमार ने कहा कि रामकृपाल जी तो भाजपा को माथा पर उठाए हुए हैं। उनको तो हमारा कुछ विकास तो दिखता ही नहीं है। जिस पर रामकृपाल यादव ने भी सीएम को खूब सुनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा सांसद रामकृपाल यादव में बयानबाजी को लेकर दोनों में भिड़ंत हो गई। एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने रामकृपाल यादव पर तंज कसते हुए कहा कि रामकृपाल जी तो भाजपा को माथा पर उठाए हुए हैं। उनको तो हमारा कुछ विकास तो दिखता ही नहीं है। एक मंच पर सीधा हमला होते देख रामकृपाल यादव बिफर पड़े और मुख्यमंत्री पर सीधा पलटवार करते हुए कहा कि इनका कोई ठीक है कि ये कब कहां चले जाएंगे। फिलहाल दोनों के तीखे बोल चर्चा में है।
रामलखन सिंह के जयंती कार्यक्रम में हुई नोंकझोंक
दरअसल रविवार को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में रामलखन सिंह की जयंती मनाई जा रही थी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई मंत्री मौजूद थे। खास बात यह थी कि उस कार्यक्रम में सत्ता पक्ष के साथ साथ विपक्ष के भी नेता मौजूद थे जिसमें भाजपा सांसद रामकृपाल यादव भी शामिल थे।
नीतीश कुमार ने रामकृपाल यादव का उड़ाया मजाक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम के दौरान मंच से ही भाजपा सांसद रामकृपाल यादव पर तंज कसते हुए कहा कि “हमारे विपक्ष में बैठे लोग तरह – तरह की बातें करते रहते हैं वो तो गलत बात है। अब हम रामकृपाल जी को कहेंगे कि, वो बीजेपी को माथा पर उठाए हुए हैं। उनको हमारा कुछ विकास तो दिखता ही नहीं है। जब ये राजद में थे तो हम इनको कितना इज्जत देते थे। इनको तो हम कहिए से जानते हैं।” इसी बात पर रामकृपाल यादव नीतीश कुमार पर जमकर भड़ास निकाली।
इनका कोई ठीक है कि ये कब कहां चले जाएंगे
मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए जुबानी हमले का जवाब देते हुए भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि जनता दल को किसने तोड़ा था, भाजपा में कौन पहले गया और किस के बल पर नीतीश कुमार रेल मंत्री और मुख्यमंत्री बने रहें। रामकृपाल यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का कोई ठीक है कि ये कब कहां चले जाएंगे। रामकृपाल यादव ने आगे कहा कि यह कोई पॉलिटिकल मंच नहीं था लेकिन उन्होंने कार्यक्रम को पॉलिटिकलाईज कर दिया।
शिक्षा में हो रही गिरावट
रामकृपाल यादव ने लगे हाथ शिक्षकों की समस्याओं को लेकर भी सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि आज भी शिक्षकों की वैकेंसी खाली पड़ी हुई है लेकिन सरकार शिक्षकों की नियुक्ति नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आज बिहार की शिक्षा में गिरावट आ रही है।