फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Nitish again sought special status for Bihar, targeted PM

Bihar: नीतीश ने फिर मांगा बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा, PM पर साधा निशाना

Wed, 18 Jan 2023 07:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 18 Jan 2023 07:06 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार को विशेष राज्य के दर्जा की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़े। उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हें क्या पता इस पिछड़ेपन का दर्द! उनका राज्य तो पहले से विकसित था। 

विज्ञापन
Bihar: Nitish again sought special status for Bihar, targeted PM
नीतीश ने फिर मांगा बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा: PM परसा धा निशाना,उन्हें क्या पता हमारा दर्द - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक बार फिर बिहार को विशेष राज्य के दर्जा की मांग उठाई है । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़े और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे ।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा देकर विशेष पैकेज देने से उस राज्य के साथ पूरे देश का विकास होगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्थिति में केंद्र सरकार को इस पर विचार करना चाहिए,  लेकिन वह हठधर्मिता बरत रही है।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत जनता दल यू लंबे समय से मांग रही है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए। भाजपा के साथ जब नीतीश सरकार में थे तब भी वह विशेष राज्य के दर्जे की मांग को बार-बार उठाते रहे। राज्य को विशेष पैकेज दिए जाने पर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी मांग से नहीं डिगे। इस बार लंबे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री ने यह बात उठाई है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री पर भी साधा निशाना
इस दौरान नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कहा कि उन्हें क्या पता इस पिछड़ेपन का दर्द! उनका राज्य तो पहले से विकसित था। राज्य में महागठबंधन सरकार बनने के बाद संभवत पहली बार मुख्यमंत्री ने विशेष राज्य के मुद्दे पर घेरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे-सीधे निशाने पर रखा। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद यह माना जा रहा है कि जदयू और राजद नेता भाजपा को अब इस मुद्दे पर लगातार बोलेंगे और संभव है कि लोकसभा चुनाव तक इस मुद्दे को बड़ा बनाने की कोशिश भी भरसक की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed