फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Youth shot dead in Begusarai, Bihar police engaged in investigation love marriage husband wife

Bihar News : एसपी आवास के पास युवक का मर्डर, पत्नी ने कहा- लव मैरेज करने की मिली है सजा

Mon, 24 Jun 2024 08:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 24 Jun 2024 08:58 PM IST
सार

Bihar : बेखौफ अपराधियों ने एसपी आवास के पास एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि लव मैरेज करने की सजा दी गई है, बर्बाद कर डाला। 

विज्ञापन
Bihar News : Youth shot dead in Begusarai, Bihar police engaged in investigation love marriage husband wife
घटनास्थल पर पड़ी बाइक और खोखा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों ने एसपी आवास के पास एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर ओवर ब्रिज के पास की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर पोखरिया निवासी गोपाल दास के रूप में की गई।। घटनास्थल पर एक बाइक भी पड़ा है जिसका नंबर बीआर 9जी 3242 है।

विज्ञापन


एसपी आवास के पास मारी गोली 
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक गोपाल दास अपने मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। तभी अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।  घटना होते ही वहां आसपास के लोग जमा हो गये। घटना की जानकारी होते ही मृतक की पत्नी सदर अस्पताल पहुंची। उसने बताया कि गोपाल दास का रजौरा में कपड़े की दुकान है। वह अपनी दुकान बंद कर घर वापस लौट रहा था, तभी अपराधियों ने लोहिया नगर ओवर ब्रिज पुल पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन




                    

Bihar News : Youth shot dead in Begusarai, Bihar police engaged in investigation love marriage husband wife
रोती-बिलखती पत्नी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पत्नी ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप 
मृतक की पत्नी का कहना है कि गोपाल दास लव मैरिज शादी किया था। पत्नी का आरोप है कि जब से प्रेम विवाह किए थे तब से ही लड़के के घर वालों के द्वारा टॉर्चर किया जाता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कई बार गोपाल दास के ऊपर जानलेवा हमला हो चूका है। उसका कहना है कि ससुराल वालों के डर से उनसे छिपकर दूसरे जगह रहते थे। आज उनको दुकान पर भेजे थे। जब वह दुकान से वापस लौट रहे थे तभी अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि लव मैरेज करने की सजा मिली है। बर्बाद कर डाली मेरी जिंदगी।

जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। घटनास्थल पर सदर डीएसपी, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष और लोहिया नगर थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी पहुंचे। इस संबंध में सदर-2 डीएसपी भास्कर रंजन कुमार का कहना है कि लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर ओवर ब्रिज पुल पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed