फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth murdered in Muzaffarpur, girlfriend murdered, surrender, love affair, crime news

Bihar : शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने इस कारण से बॉयफ्रेंड को मार डाला, थाने जाकर कहा- मैंने प्रमोद की हत्या कर दी

Sat, 01 Jul 2023 04:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 01 Jul 2023 04:44 PM IST
सार

Bihar Crime : हत्या के बाद महिला खुद थाना पहुंची और अपना गुनाह कबूल किया। उसने कहा कि मैंने ही प्रमोद की हत्या की है। पहले तो पुलिस को विश्वास नहीं हुआ फिर जब महिला ने पूरी कहानी बताई तो उसे हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Youth murdered in Muzaffarpur, girlfriend murdered, surrender, love affair, crime news
महिला ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर एक युवक की हत्या कर दी गई। यह हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि उसकी गर्लफ्रेंड पर ही लगा है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि हत्या के बाद महिला खुद थाना पहुंची और अपना गुनाह कबूल किया। उसने कहा कि मैंने ही प्रमोद की हत्या की है। पहले तो पुलिस को विश्वास नहीं हुआ फिर जब महिला ने पूरी कहानी बताई तो उसे हिरासत में ले लिया गया है। घटना करजा थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


थाने जाकर महिला ने किया सरेंडर
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, पुलिस टीम ने युवक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में सरैया SDPO चंदन कुमार ने बताया कि शुक्रवार मध्य रात्रि सूचना मिली थी कि इलाके में एक युवक की हत्या हो गई है। इसके बाद पुलिस टीम को वहां भेजा। पुलिसिया छानबीन में मामला प्रेम-प्रसंग का निकाला। इसके बाद उसकी कथित प्रेमिका थाना में सरेंडर कर दिया। मृतक की पहचान करजा थाना इलाके के खलीलपुर निवासी प्रमोद कुमार (24) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

Bihar News: Youth murdered in Muzaffarpur, girlfriend murdered, surrender, love affair, crime news
पुलिस ने महिला के पिता को भी हिरासत में ले लिया। - फोटो : अमर उजाला

काफी समय से चल रहा था अफेयर
स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाहिता महिला का प्रेम प्रसंग गांव के ही प्रमोद कुमार से काफी समय से चल रहा था। लेकिन, जब इस प्यार में महिला ने खलल डलते देखा तो वह फिर अपने प्रेमी को ही मौत के घाट उतार दिया और करजा थाना में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारोपी को कड़ी सजा दिलवाएं। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला के पिता को भी हिरासत में लिया है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले कुछ अन्य लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed