फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Youth murder case in Samastipur news Bihar Police accused of negligence today news hindi news

Bihar News : दोस्त के ससुराल गये युवक की नदी में मिली लाश, परिवार ने दोस्त और पुलिस पर लगाये आरोप

Sun, 22 Dec 2024 06:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 22 Dec 2024 06:49 PM IST
सार

Bihar : चंडीगढ़ में रहकर फार्मासिस्ट का कोर्स कर रहा था। दोस्त ने कहा मेरे ससुराल चलो। युवक अपने दोस्त की बातों में आ गया। दोस्त के साथ उसके ससुराल चला गया, और फिर वह हुआ, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था।

विज्ञापन
Bihar News : Youth murder case in Samastipur news Bihar Police accused of negligence today news hindi news
मृतक रमेश कुमार का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

समस्तीपुर में दोस्त के ससुराल गये युवक की बुढी गंडक नदी में तैरती लाश मिली। मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपरा उत्तर गांव की है। मृतक की पहचान पटपरा उत्तर वार्ड 6 निवासी राजेश महतो के पुत्र रमेश कुमार (22) के रूप में की गई है। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


चार दिन पहले दोस्त के ससुराल गया था 
घटना के संबंध में मृतक के भाई राजदीप कुमार ने बतलाया कि रमेश चंडीगढ़ में रहकर फार्मासिस्ट का कोर्स कर रहा था। छठ पूजा के मौके पर वह घर आया था अब पुनः चंडीगढ़ लौटते ही वाला था। इसी बीच रमेश को 18 दिसंबर को खानपुर थाना क्षेत्र के बछौली गांव के रहने वाले उसके एक मित्र बुलाकर अपने साथ ससुराल ले गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा था। लगातार मोबाइल पर संपर्क नहीं होने के कारण मामले को लेकर 20 दिसंबर को विभूतिपुर थाने में सनहा भी दर्ज कराया था। बावजूद इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल पायी।
विज्ञापन


पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप 
घटना के संबंध में विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बतलाया कि उन्हें किसी ग्रामीण से लाश मिलने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पाया कि बुढी गंडक नदी में उपलाता हुआ युवक का शव था। फिर परिजनों को लाश की पहचान के लिए बुलाया गया। परिजनों ने लाश की पहचान रमेश कुमार के रूप में की। परिवार के लोगों ने दो दिन पूर्व सनहा भी दर्ज कराया था। परिवार के लोगों ने पुलिस के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने इस मामले में लापरवाही की है, क्यों कि अगर समय रहते पुलिस उचित कार्रवाई की होती तो रमेश आज जिंदा होता। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बतलाया कि प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed