फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth dies in road accident in Rohtas; One dead, other in critical condition

Bihar: श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ जा रही गाड़ी ने दो बाइक सवार को मारी टक्कर; एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Wed, 29 Jan 2025 10:11 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 29 Jan 2025 10:11 AM IST
सार

बीते 24 घंटे के अंदर रोहतास जिले में प्रयागराज जाने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की यह दूसरी घटना है। इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत के साथ-साथ लगभग 10 लोग घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Youth dies in road accident in Rohtas; One dead, other in critical condition
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के धौडांड थाना क्षेत्र अंतर्गत लेरूआं गांव के समीप बुधवार की सुबह बोलेरो गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह दो सब्जी विक्रेता मोटरसाइकिल से टमाटर लेकर डेहरी की तरफ जा रहे थे तभी लेरूआं गांव के समीप झारखंड से प्रयागराज जा रही एक बोलेरो से उनकी टक्कर हो गई। इसमें दोनों मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची धौडांड थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 51 वर्षीय मृतक उदय साह एवं 53 वर्षीय घायल राजेश कुमार सिंह रिश्ते में भाई लगते हैं। जो कंचनपुर गांव निवासी स्वर्गीय कुंवरलाल साह के पुत्र बताए जाते हैं। पुलिस ने  बोलोरो गाड़ी संख्या जेएच 02 बीएल 9047 को जब्त कर लिया है तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया है और घायल व्यक्ति का फिलहाल इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए एनएच के रास्ते काफी संख्या में लोग अपने निजी वाहनों से प्रयागराज जा रहे हैं और इसी क्रम में लंबी दूरी से आ रहे कई वाहन यात्रा के अत्यधिक थकान के कारण दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं। बीते 24 घंटे के अंदर रोहतास जिले में प्रयागराज जाने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की यह दूसरी घटना है। इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत के साथ-साथ लगभग 10 लोग घायल भी हुए हैं। एनएच के रास्ते प्रयागराज जाने वाले वाहनों की संख्या में इन दिनों काफी इजाफा देखा जा रहा है जिससे जिले में सड़क जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed