फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Youth dies after being hit by train in Bettiah

Bihar News: बेतिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

Fri, 05 May 2023 01:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 May 2023 01:23 PM IST
सार

बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के तहत आने वाले बेतिया में रेलवे ट्रैक पर हादसा हुआ है। हादसे में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। युवक की पहचान हो गई है।

विज्ञापन
Bihar News Youth dies after being hit by train in Bettiah
रेलवे ट्रैक पर क्षत- विक्षत अवस्था में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना बेतिया नरकटियागंज रेलखंड के साठी रेलवे स्टेशन का है। यहां गुरुवार देर रात एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे रेलवे ट्रैक से युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है।

विज्ञापन


वहीं, मृतक युवक की पहचान सिरिसिया ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरिसिया गांव निवासी सुरेंद्र साह के 21 साल के बेटे अमित कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन


रेल यात्रियों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, साठी रेलवे स्टेशन के समीप प्लेटफार्म नंबर एक पर क्षत-विक्षत अवस्था में युवक का शव देख यात्रियों ने रेल पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर नरकटियागंज आरपीएफ कमलेश सिंह यादव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल भेज मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची रेल पुलिस...
वहीं, इधर रेलवे एसआई कमलेश सिंह यादव ने बताया कि साठी स्टेशन मास्टर की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। घटनास्थल से दो चेक और एक बंद सेल्फ फोन मिला। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed