फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth beaten by osama shahab supporters in belaganj vidhan sabha 2024 election rjd party candidate

Bihar: शहाबुद्दीन के बेटे की बात नहीं मानने की ऐसी सजा! राजद प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के दौरान यह क्या हुआ?

Sun, 10 Nov 2024 07:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 10 Nov 2024 07:54 AM IST
सार

Bihar News : दिवंगत बाहुबली मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब राष्ट्रीय जनता दल के लिए सक्रिय राजनीति में आते ही चर्चा में हैं। बेलागंज विधानसभा से राजद प्रत्याशी के प्रचार में पहुंचे ओसामा की एक बात जनसभा में मौजूद युवक ने काटी तो मौके पर सजा दी गई।

विज्ञापन
Bihar News: Youth beaten by osama shahab supporters in belaganj vidhan sabha 2024 election rjd party candidate
राजद नेता ओसामा सहाब को लेकर वीडियो वायरल हो रहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसे-जैसे बेलागंज विधानसभा उपचुनाव की तारीख नजदीक होती जा रही है। वैसे-वैसे सभी पार्टी के नेताओं का चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। व्यापक पैमाने पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते देर शाम बेलागंज विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मीपुर गांव में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह उर्फ विश्वनाथ यादव के पक्ष में राजद नेता ओसामा साहब नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


माफी के लायक नहीं है... इतना सुनते ही दौड़ाकर पीटा
शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव से कोई भुल चूक हुई हो तो आप कोशिश किजिए की इनको माफ कर दिजिएगा। इनकी जिम्मेदारी हम लेते है। इतना कहने पर भीड़ से एक आवाज आती है कि ये माफी के लायक नहीं है। राजद प्रत्याशी हमे गाली-गलौज किए है। यह अपने घर में ही ठीक है। एक युवक को इतना बोलते ही उनके समर्थकों ने उक्त युवक को पकड़ कर भरी सभा में दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे।
विज्ञापन


भीड़ में लोगों ने युवक को बचाया, अब वीडियो वायरल
इधर, सभा में मौजूद स्थानीय लोगों ने भीड़ से उक्त युवक को बचा कर बगल के एक दुकान में पहुंचा दिया। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारों का मानें तो चुनाव आयोग के द्वारा आम सभा के लिए समय का निर्धारण किया गया है। लेकिन राजद प्रत्याशी और उनके नेता चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश को भी खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। मालूम हो कि बिहार के चार सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। गया जिले के दो विधानसभा सीट बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। वहीं 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed