फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News young man who invested money in the stock market committed suicide in Hajipur

Bihar News: हाजीपुर में शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले युवक ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

Fri, 05 May 2023 12:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 May 2023 12:29 PM IST
सार

बिहार के वैशाली जिले में स्थित हाजीपुर में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक शेयर मार्केट में पैसा लगाता था। फिलहाल, युवक की आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News young man who invested money in the stock market committed suicide in Hajipur
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के चौहट्टा चौक पर एक युवक ने गुरुवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार वाले शव को हाजीपुर सदर अस्पताल लाए हैं, आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करा रही है। वहीं, नगर थाने की पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है। मृतक चौहट्टा निवासी महावीर सिंह का पुत्र शुभम कुमार है, जिसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। युवक दो भाई हैं, शुभम बड़ा भाई था। दोनों भाई मिलकर चौहट्टा चौक पर दुकान चलाते थे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुकान भी अच्छी खासी चल रही थी। शुभम शेयर मार्केट में भी पैसा लगाता था। गुरुवार रात लगभग 10 बजे के करीब चौहट्टा चौक से दोनों भाई दुकान बंदकर अपने घर लौटे थे। घर में खाना-पीना खाने के बाद युवक अपने कमरे में सोने चला गया, लेकिन जब सुबह में सभी लोग सोकर उठ गए और शुभम का कमरा नहीं खुला तो परिवार वालों ने गेट को नोक किया। लेकिन तब भी कमरे से कोई रिस्पांस नहीं मिला। ऐसे में लोगों को लगा कि शुभम सोया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आसपास के लोग घर में इकट्ठा होने लगे। तब जाकर रूम का दरवाजा तोड़ा गया, तोड़ने के बाद युवक फंदे से लटका मिला, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया और आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल शुभम को लाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। वहीं, इसकी सूचना हाजीपुर नगर थाने को दी गई। नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पूरी कार्रवाई करने के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया है।


नगर थाने की पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने फांसी किस कारण से लगाकर अपनी आत्महत्या की है। पुलिस को परिवार वालों ने अपना फर्द बयान भी दर्ज नहीं करा है। पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed