{"_id":"67e4bf04b2569ec16304fdd1","slug":"bihar-news-young-man-set-on-fire-by-sprinkling-petrol-husband-wife-darbhanga-bihar-police-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Husband Wife: पत्नी से विवाद होने पर पेट्रोल छिड़क युवक ने लगाई खुद को आग; बचाने गई सास, पत्नी और बेटी भी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Husband Wife: पत्नी से विवाद होने पर पेट्रोल छिड़क युवक ने लगाई खुद को आग; बचाने गई सास, पत्नी और बेटी भी झुलसे
Thu, 27 Mar 2025 08:30 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 27 Mar 2025 08:30 AM IST
सार
Bihar : अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग आग लगने की बात कहकर चिल्लाने लगे। हर तरफ धुआं-धुआं हो गया। जब लोग वहां पहुंचे तो बात ही कुछ और निकली। तुरंत घर के सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
दरभंगा में पति पत्नी में विवाद होने पर एक युवक ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। जलते युवक को बचाने गई उसकी पत्नी, सास और डेढ़ साल की बेटी भी बुरी तरह झुलस गए। आसपास के लोग सभी को इलाज के लिए पहले डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना समस्तीपुर जिला के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव की है। जख्मी युवक की पहचान दरभंगा जिला के हायाघाट थाना क्षेत्र के सिरनिया गांव निवासी बैद्यनाथ साह के पुत्र अमित कुमार (35) के रूप में की गई है। जख्मी महिलाओं में उसकी सास बबीता देवी (60), पत्नी नीतू कुमारी (24) और बेटी अदिति कुमारी (डेढ़ वर्ष) बताई जातीं हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : बिहार-झारखंड में 20 से अधिक नक्सली वारदात, नवादा में मुठभेड़ के चार साल बाद मोची गिरफ्तार
विज्ञापन
बहनोई पर लगाये गंभीर आरोप
हालांकि डीएमसीएच में मौजूद जख्मी युवक अमित साह के साले कुंदन कुमार ने अपने बयान से पूरे मामले को ही मोड़ दिया। उसने बताया कि पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा है। उनका बहनोई दिल्ली के अकबरनगर में रहकर काम करता है। उसने आरोप लगाया कि देर रात वह चुपचाप घर में घुस आया था। उसने पलंग पर सो रही मेरी मां, बहन और भगिनी के बदन पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इसके बाद वह फरार हो गया। पूछने पर कि वह कैसे झुलसा, तो उसने बताया कि इस सिलसिले में उसे जानकारी नहीं है। उसकी हरकतों की वजह से उसे घर आने से मना कर दिया गया था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में वारिसनगर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर युवक ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली थी। उसे बचाने के क्रम में उसकी सास, पत्नी और बेटी भी झुलस गए। डीएमसीएच से फर्द बयान आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं अमित कुमार को लेकर इलाज कराने डीएमसीएच पहुंचे परिजनों ने मामले में कुछ भी बताने से मना कर दिया। बहरहाल पुलिस और अमित की पत्नी के भाई के द्वारा अलग-अलग दिये गए बयान से पूरा मामला उलझ गया है।