फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Young man murdered in Gopalganj, he had protested against selling liquor, Crime News in hindi

Bihar News : गोपालगंज में युवक की हत्या; शराब बेचने का विरोध करता था, पड़ोसी ने ही चाकू गोदकर मार डाला

Fri, 20 Oct 2023 11:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 20 Oct 2023 11:21 AM IST
सार

परिजनों का कहना है कि सुड्डू चौहान अपने घर के सामने बैठा हुआ था। इसी दौरान शराब धंधेबाज शंकर चौहान से शराब नहीं बेचने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान पड़ोसियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Young man murdered in Gopalganj, he had protested against selling liquor, Crime News in hindi
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज में एक युवक की हत्या कर दी गई। कारण बस इतना था कि उसने शराब बेचने का विरोध किया था। इतनी से बात पर उसके पड़ोसी ने ही चाकू गोदकर युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


 घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के खुशीयाल छापर गांव की है। मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के खुशियाल छापर गांव निवासी बच्चन चौहान के 25 वर्षीय पुत्र सुड्डू चौहान के रूप में हुई। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी शंकर चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अनुसार, हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शराब कारोबार की बात सामने आ रही है। इस मामले में भी छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन


सुड्डू चौहान अपने घर के सामने बैठा हुआ
परिजनों का कहना है कि सुड्डू चौहान अपने घर के सामने चौकी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान शराब धंधेबाज शंकर चौहान से शराब नहीं बेचने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान पड़ोसियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बाकी आरोपी घर छोड़ कर फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारोपियों पर कड़ी कार्रवाई करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed