फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Young man murder case by slitting throat sister's lover affair saran bihar police

Bihar News : युवक की गला रेतकर हत्या, बहन के प्रेमी पर लगा है आरोप; अब मोबाइल खोलेगा राज

Fri, 31 Jan 2025 06:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 31 Jan 2025 06:36 PM IST
सार

Murder Case in Love Affair : अपराधियों ने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस हत्या का कारण बहन के प्रेम प्रसंग में बाधक बनना  बता रही है, जबकि परिजन गांव के लड़कों से विवाद की बात बता रहे हैं। अब बहन के मोबाइल से इस मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन
Bihar News : Young man murder case by slitting throat sister's lover affair saran bihar police
मृतक राहुल का प्रोफाइल फोटो और उसका घर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में अपराधियों ने एक युवक की चाकू गोद कर हत्या कर दी। घटना सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के लच्छी कैतुका गांव की है। मृतक की पहचान लालाबाबू सिंह के पुत्र राहुल कुमार (21) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात अपराधियो ने घर में घुस कर धारदार हथियार से  राहुल की गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। युवक का शव उसी के घर के छत पर खून से सना हुआ मिला है। मृतक शोर न कर सके इसके लिए अपराधियों ने उसके मुंह में कपडा ठूंस दिया था। इस वजह से घटना की जानकारी उस समय किसी को नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


पिता ने कहा- पूर्व में हुआ था विवाद 
मृतक के पिता लालाबाबू सिंह ने बताया कि बेटा की हत्या पुरानी रंजिश के कारण अपराधियो के द्वारा की गई है। क्योंकि कुछ दिन पहले स्थानीय थाना क्षेत्र के लच्छी एवं जगदीशपुर गांव के कुछ युवकों ने इसके साथ मारपीट की थी। उस मामले में हमलोगो ने थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी, लेकिन गांव के कुछ लोगो ने पंचायत कराकर केस वापस करवा दिया था। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि कहीं न कहीं इसी मामले को लेकर चाकू गोद कर मेरे बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू 
घटना की जानकारी होने पर मढ़ौरा अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक नरेश पासवान के नेतृत्व में स्थानीय अमनौर थाने सहित भेल्दी और मकेर थाने की पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के दिशा निर्देश में SIT का गठन कर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी शुरू कर दिया गया है। हालांकि अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने घटना स्थल पर FSL और डॉग स्क्वार्ड की टीम बुलाकर जांच अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लड़कों से हुआ था विवाद 
घटना के संबंध में मृतक की मां सरस्वती देवी का कहना है कि गांव के मंदिर के पास सरस्वती पूजा को लेकर तैयारी चल रही थी। वहां से राहुल रात्रि के दस बजे घर वापस आ गया। उसके थोड़ी देर बाद लगभग आधा दर्जन की संख्या में अज्ञात लोग शॉल ओढ़े एवं मुंह ढंककर घर की तरफ आ रहे थे, तो मैंने लाइट जला दिया। जिस कारण सभी लोग पीछे की तरफ वापस चले गए। उसके बाद मेरा बेटा घर के बरामदा में चौकी पर सो गया।  सोने से पहले हमसे कहा कि दरवाजा ठीक से बंद कर देना। क्योंकि दिन में कहा था कि हमसे आपस में दोस्तो के साथ हंसी मज़ाक में झगड़ा हो गया है। लेकिन नाम नहीं बताया कि किसके साथ झगड़ा हुआ था। उसके बाद हम लोग सोने चले गए। लेकिन उसके बाद लगभग दो घंटे के बाद ही अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मां ने बताया कि देर रात्रि को छत पर हलचल महसूस हुई तो इनके पिता को छत पर भेज कर दिखवाई तो उन्होंने देखा कि बेटा का शव खून से लथपथ है और अपराधी हत्या कर छत से पीछे की ओर से फरार हो रहे है। अंधेरे में अपराधियों की पहचान तो नहीं हुई है लेकिन संख्या लगभग दस के आसपास थी।

मोबाइल खोलेगा असली राज 
राहुल गुजरात के सूरत में रह कर धागा मिल में कार्य करता था। लेकिन विगत महीने पूर्व डेंगू होने के कारण वह घर आ गया था। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि अपराधी घर में छत के सहारे प्रवेश करने के बाद घटना को अंजाम दिया है। जबकि पीछे से वापस चले गए हैं। क्योंकि पुलिस के तहकीकात में पाया गया है कि घर से सटे दीवार फांद कर अपराधी छज्जा के सहारे घर में प्रवेश किया है, और युवक के मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ है, ताकि राहुल शोर न कर सके। फिर चाकू गोद कर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस को एक गमछा और फसल बर्बाद होने की पहचान हुई हैं। पुइलिस का कहना है कि घटना के दिन भी राहुल का उस लड़का के साथ विवाद हुआ था। उसकी भं और आरोपी के बीच बात हुई थी, जिसके बाद विवाद हुआ और फिर रात में हत्या हुई।


पुलिस इस एंगिल से भी कर रही जांच 
वहीं इस मामले में स्थानीय अमनौर थाने के थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने कहा कि युवक की निर्मम तरीके से की गई हत्या में प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवक की दो बहनों में एक अविवाहित है, जिसके साथ विगत महीने पड़ोसी गांव के जनता बाजार के कुछ युवकों ने छेड़खानी की थी। इस वजह से दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसकी शिकायत स्थानीय थाने में लिखित रूप में की गई थी, लेकिन आपसी पंचायती के माध्यम से इसे सुलह करा दिया गया था। हालांकि सूत्रों का कहना है कि इसके बहन के आगे पीछे कई लड़को की नजर थी। भाई होने के कारण राहुल इस बात का विरोध करता था। लिहाजा ग्रामीणों का यह भी कहना है कि ऐसी  बहन के प्रेमी ने बीच में दीवार बन रहे भाई को हटाने की नीयत से उसकी हत्या कर दी है। लेकिन अब इसका खुलासा मोबाइल से ही संभव हो सकता है। हत्या में प्रयुक्त  युवक के मुंह में कपड़ा तथा घर के पीछे पुलिस को मिली गमछा युवक के घर का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed