{"_id":"67fc9e6815a0a8ce31000a61","slug":"bihar-news-young-man-dies-in-road-accident-in-jamui-was-going-to-aunt-s-house-on-bike-scorpio-hit-him-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, मौसी के घर बाइक से जा रहा था, तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, मौसी के घर बाइक से जा रहा था, तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मारी टक्कर
Mon, 14 Apr 2025 11:04 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:04 AM IST
सार
Jamui News: युवक अपनी बाइक से मौसी के घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
निशु कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के बलुआडीह में रविवार देर रात एक एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के कृष्णपट्टी निवासी योगी पंडित के 21 वर्षीय पुत्र निशु कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि निशु कुमार बाइक से अपनी मौसी के घर अलीगंज जा रहा था।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी
इसी दौरान सिकंदरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई और बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया, लेकिन चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी सप्लाई करने का व्यवसाय करता था
इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि निशु कुमार शहर में पानी सप्लाई करने का व्यवसाय करता था। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। इधर, घटना के संबंध में सिकंदरा थानाध्यक्ष लालबाबू सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, फरार चालक की तलाश जारी है।