फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Young man commits suicide in Bhagalpur: wife accuses mother-in-law, suicide note, Bihar police in

Bihar News: बिहार में अतुल सुभाष जैसा एक और सुसाइड केस, मरने से पहले युवक ने पत्नी और सास पर लगाया यह आरोप

Mon, 10 Mar 2025 12:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 10 Mar 2025 12:24 PM IST
सार

Bhagalpur News: घटना के बाद पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें दीपक कुमार ने अपनी पत्नी और ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Bihar News: Young man commits suicide in Bhagalpur: wife accuses mother-in-law, suicide note, Bihar police in
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

भागलपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामला बबरगंज थाना क्षेत्र के मोदीनगर इलाके का है। मृतक की पहचान दीपक कुमार (26) के रूप में हुई है। आत्महत्या से पहले उन्होंने डायरी के आठ पन्नों में सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी, सास और साला को दोषी बताया है। अब दीपके के परिवार वालों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


इधर, घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को बुलाया है। पुलिस टीम घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने में लगी हुई है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें दीपक कुमार ने अपनी पत्नी और ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। पुलिस इस सुसाइड नोट को एक अहम सबूत मानते हुए पूरी घटना की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में दीपक ने यह बातें लिखीं
दीपक ने उसने अपनी पत्नी और ससुरालवालों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। दीपक ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी पत्नी ने पिछले नौ महीने से मेरा मोबाइल नंबर ब्लॉक करके रखा है। मेरी उससे बात नहीं होती है। लोग मुझ पर हंसते हैं।" इसके अलावा दीपक ने यह भी आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने स्थानीय पुलिस के जरिए उसे नोटिस भेजा और उस पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिससे वह मानसिक तनाव का शिकार हो गया था। दीपक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि इन परेशानियों के कारण वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के तीन साल बाद पत्नी छोड़कर चली गई
दीपक के परिजन ने बताया कि 2020 में दीपक की शादी झारखंड के साहिबगंज जिले में हुई थी। शादी के तीन साल बाद पत्नी छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से दीपक अवसाद में चला गया था। मायके वालों ने आरोप लगाया कि हमलोगों ने जब ससुराल वालों से बातचीत की तो उनलोगों ने कहा कि दीपक कमाता नहीं है। दिनभर नशा करता है। एक लाख कमाएगा तब हम अपना बेटी को विदा करेंगे। वह किसी किसी बात पर दीपक को प्रताड़ित करते थे। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed