{"_id":"655e03c4c23e3a1f650cff24","slug":"bihar-news-young-man-and-woman-died-in-accidents-in-samastipur-and-nalanda-2023-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar: समस्तीपुर में बाइक-स्कार्पियों की टक्कर से युवक की मौत, नालंदा में मिनी बस ने महिला को कुचला; जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: समस्तीपुर में बाइक-स्कार्पियों की टक्कर से युवक की मौत, नालंदा में मिनी बस ने महिला को कुचला; जांच जारी
Wed, 22 Nov 2023 07:06 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर/नालन्दा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर/नालन्दा
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 22 Nov 2023 07:06 PM IST
सार
बिहार के समस्तीपुर में बाइक-स्कार्पियों की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वहीं नालन्दा में बाइक से गिरने के बाद पीछे से आ रही मिनी बस ने महिला को कुचला, मौके पर मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बाइक और स्कार्पियों की भिड़ंत, एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर से एक दुखद हादसा सामने आया है। जहां स्कार्पियों और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई। हादसे दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई और अन्य युवक गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद भाग रही स्कार्पियों चालक का वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। जिसके बाद स्कार्पियों का चालक भी बुरी तरह से जख्मी हो गया।
मृतक और घायल व्यक्ति की हुई पहचान
मृतक की पहचान घटहो थाने के मूसापुर गांव के प्रदीप कुमार के रूप में हुई। स्कार्पियों चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। अन्य घायल की पहचान उजियारपुर थाने के भगवानपुर देसूआ गांव के अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
परिजनों ने कहा- बहन के घर से लौट रहा था प्रदीप
हादसे पर मृतक के भाई सुरेश कुमार महतो ने कहा, मेरा भाई अपने मित्र के साथ छठ प्रसाद देने के लिए मुजफ्फरपुर स्थित बहन के यहाां गया था। दोपहर बाद वहां से लौटते वक्त हादसे की सूचना मिली। जहां एक स्कार्पियों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मुसरीघरारी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने कहा, दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर एक एफआईआर दर्ज की गई है।

बाइक से गिरी महिला, पीछे से आ रही मिनी बस ने कुचला
बाइक से गिरी महिला को पीछे से आ रही मिनी बस ने कुचला
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के नालन्दा में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसा दीपनगर थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मामू भागिना के समीप हुआ। बच्चे को लेकर बाइक में पति के साथ ससुराल जा रही थी लक्ष्मीनिया देवी। हालांकि इस सड़क हादसे में मासूम बाल-बाल बचा और पति को हल्की चोट आई है।
घटना की जानकारी देते हुए महिला के पति ने बताया, छठ पूजा में वह बेटे के साथ गांव लौट रहे थे। वियावानी मोड़ के पास बाइक पर बैठी पत्नी और बच्चा गिर गया। तभी पीछे से आर ही मिनी बस ने महिला को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। चीख पुकार के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए। घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे पर दीपनगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा, जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं।