फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Writer Prabhat Bandhulya satirized the leaders with his poem

Bihar: कविता के जरिए लेखक प्रभात बांधुल्य ने नेताओं पर किया व्यंग्य, कहा- चुनाव आता बबुआ गठबंधन हो रहल बा

Mon, 04 Sep 2023 07:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 04 Sep 2023 07:54 PM IST
सार

Bihar News: लेखक प्रभात बांधुल्य ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक गलियारों में चल रही उथल-पुथल को लेकर नेताओं की कार्यशैली पर अपनी कविता के जरिए व्यंग्य किया है। इस कविता में नेताओं के गठबंधन, झूठे वादों और वोटरों को पैसे देने की परिपाटी पर चोट की गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Writer Prabhat Bandhulya satirized the leaders with his poem
लेखक प्रभात बांधुल्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘बनारस वाला इश्क’ फेम बिहार के लेखक प्रभात बांधुल्य ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आ रहे चुनावी मौसम को लेकर नेताओं की कार्यशैली पर व्यंग्य के रूप में करारा प्रहार किया है। बांधुल्य ने व्यंग्य भरी कविता में नेताओं के गठबंधन, झूठे वादों और वोटरों को पैसे देने की परिपाटी पर चोट की है। प्रभात बांधुल्य के व्यंग्य का शीर्षक ‘नेता-जनता गठबंधन’ है।

विज्ञापन


बांधुल्य के व्यंग्य का अंदाज कुछ यूं है:-
मौसम चुनावी लगा के बड़ा पोस्टर अभिनंदन हो रहल बा
चुनाव आता बबुआ गठबंधन हो रहल बा     
चुनाव आता बबुआ...
बेरोजगारी, महंगाई पे बात न कोई, लेकिन वादा पे वादा लुभावे खातिर होई
चुनाव आता बबुआ....    
सुमनी के दुरा पे एक दिन खइहें, बैजू के अपन सवांग बतइहें
और पिछले बार के वादा पे सोनुआ टरटराइ, तो थोड़ा मुस्कुराइ दीहें 500 थमाई
इतने में नेताजी के माहौल बन जाई
चुनाव आता बबुआ....।
 
लेखनी और वाणी से आए दिन चर्चा में रहते हैं लेखक
प्रभात बांधुल्य बिहार के चर्चित लेखक हैं। उनकी रचनाएं चर्चा में रहती हैं। हाल ही में लेखक की वन साइडेड लवर पिंकी ने उन्हें पाने के लिए खुद को नौकरी देने की मांग करती हुई चिट्ठी उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लिखी थी। पिंकी की यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। हालांकि लेखक ने पिंकी के प्रेम निवेदन को यह कहकर अस्वीकार कर दिया था कि वह पहले से ही अफेयर में हैं। और इससे उनकी प्रेमिका नाराज हो जाएंगी। इसके बावजूद लेखक ने पिंकी को नौकरी दिलाने के लिए पहल करने का भरोसा दिला रखा है। लेकिन पिंकी को अभी नौकरी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed